फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kunal missing case

कुणाल का ही था रामघाट क्षेत्र में नहर में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
kunal missing case
अनूपशहर थाना में खड़े मृतक कुणाल के परिजन। - फोटो : BULANDSHAHR
कुणाल का ही था रामघाट क्षेत्र में नहर में मिला शव
विज्ञापन

अनूपशहर/नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र स्थित अनूपशहर ब्रांच नहर में शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद हो गई है। अनूपशहर के गांव अंबा से लापता कुणाल के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कुणाल के रूप में की है। परिजनों ने मृतक के कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। परिजन शव लेने के लिए अनूपशहर से मोर्चरी रवाना हो गए हैं।
गांव अंबा से बीते दिनों खेलने के दौरान पड़ोसी के घर के सामने से रहस्यमय परिस्थितियों में गांव निवासी मनोज कुमार का सात वर्षीय पुत्र कुणाल लापता हो गया था। जिसकी तलाश में स्वाट समेत चार पुलिस टीमें लगी हुई थी। लेकिन कुणाल की खोज नहीं पूरी हो पा रही थी। शुक्रवार को रामघाट थाना क्षेत्र की अनूपशहर ब्रांच नहर में जीर्ण शीर्ण अवस्था में एक बालक का शव मिला था। पुलिस उसे कुणाल का होने की आशंका जता रही थी। लेकिन, परिजन शुक्रवार को उसकी पहचान नहीं कर पाये थे। पुलिस ने अज्ञात में बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। साथ ही शव से डीएनए का सैंपल लिया गया। शनिवार को परिजनों ने बालक के शव के कपड़े दिखाने के लिए पुलिस से आग्रह किया था। जिस पर पुलिस ने परिजनों को रामघाट थाने ले जाकर कपड़े दिखाए, जिसे पिता मनोज व चाचा राजकुमार ने अपने बेटे कुणाल का बताया है।
विज्ञापन

जांच में उलझी पुलिस
कुणाल का अपहरण कर उसकी हत्या किसने की है, यह अभी जांच का विषय है। हालांकि, पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव निवासी रिटायर्ड पीएससी जवान धर्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। लेकिन उससे अभी भी पूछताछ जारी है। अभी तक हत्या या अपहरण का कोई सबूत पुलिस नहीं ढूंढ सकी है। हालांकि, अधिकारी जल्दी वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तैनात फोर्स, बनी हुई है शांति व्यवस्था
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर फ़ोर्स की तैनाती की गई है। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का मस्तराम घाट अनूपशहर पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजघाट के अनूपशहर ब्रांच नहर में शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्त गांव अंबा से लापता 7 वर्षीय कुणाल के रूप में उसके परिजनों ने की है। परिजनों ने उसके कपड़ों के आधार पर यह शिनाख्त की है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed