फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Krishna Janmashtami boom in schools

स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

Wed, 24 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami boom in schools
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले बुधवार को शिक्षण संस्थानों में श्रीकृष्ण की लीलाओं की धूम रही। स्कूलों में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आदि हुुईं। बाल-गोपाल राधा-श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन


 ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मटकी फोड़ी और एक-दूसरे को माखन-मिश्री खिलाई। प्रधानाचार्या छवि शर्मा ने जन्माष्टमी की बधाई दी। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नाटक पेश किया।
विज्ञापन


स्कूल चेयरमैन नंद कुमार शर्मा, निदेशक सौरभ पचौरी, प्रधानाचार्य एसपी ओझा और प्रधानाध्यापिका रिंकू चौधरी मौजूद रहे। रैनसा स्कूल में छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीलाओं पर कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम शर्मा, वरुण कौशिक और प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आजाद पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर खूब धूम मचाई। प्रधानाचार्य नितेश कुमार सिंह ने बच्चों को जन्माष्टमी से अवगत करवाया। स्कूल के अध्यक्ष शारिक आजाद ने बच्चों को बधाई दी। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नृत्य प्रतियोगिता हुई।

इसमें भाजपा संयोजिका नारी शक्ति की जिला उपाध्यक्ष वंदना शर्मा, विमलेश गर्ग और पुष्पा शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अध्यापकों ने बच्चों को बधाई दी। लालता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रबंध समिति की अध्यक्ष स्नेहलता कंसल, सदस्य शालू कंसल, श्वेता कंसल, शिख कंसल और प्रधानाचार्या वीणा शर्मा आदि मौजूद रहे। लाल तालाब स्थित रोजग्रोव पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। सचिव शमीन शाह और प्रधानाध्यापिका रम्मी शर्मा ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।

संतोष इंटरनेशनल स्कूल में भी बच्चों ने जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। स्कूल चेयरमैन प्रशांत गर्ग और प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने बच्चों को श्रीकृष्ण की लीलाओं से अवगत करवाया।

यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस सहित अन्य कार्यक्रम हुए। प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। एचीवर्स एकादमी में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।


प्रधानाचार्य मोना महरोत्रा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। उधर, चोला क्षेत्र के केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर ककोड़ में प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा, एसआर कान्वेंट स्कूल ककोड़ में प्रबंधक दीपक शर्मा, विदिशा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विकास शर्मा, ड्रीम वैली इंस्टीट्यूट दुल्हेरा में प्रबंधक राजेश भाटी और मधु भाटी, एलएम एजुकेशनल स्कूल ककोड़ में प्रबंधक मामा लख्मी वर्मा, आरआर चिल्ड्रन स्कूल में प्रबंधक समय सिंह सोलंकी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रबंधक योगेश त्यागी, सिंटी कान्वेंट ककोड़ में प्रधानाचार्या ऊषा बंसल और गोपाल पब्लिक स्कूल गांगरौल में अनिल शर्मा के नेतृत्व में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed