{"_id":"57ed54034f1c1bf43157454d","slug":"kishan-will-resort-pond-mahesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटनस्थल बनेगा किशन तालाब: महेश शर्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटनस्थल बनेगा किशन तालाब: महेश शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘किशन तालाब को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। ’ यह बात केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को पक्का बाग में एक सड़क का लोकार्पण करने के बाद कही।
टीचर कॉलोनी स्थित डॉ. नरेश के निवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि ढाई साल पूर्व नगरवासियों ने उन्हें किशन तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव सौंपा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किशन तालाब के पौराणिक तथ्यों की जानकारी करने के लिए आरएसआई की टीम का गठन किया गया है।भटपुरा रोड पर ऐतिहासिक किशन तालाब है। तालाब में राधा-कृष्ण का मंदिर बना हुआ है। मान्यता है कि रावण के वध के बाद उसकी पत्नी मंदौदरी ने किशन तालाब परिसर में स्थित अष्टमुखी शिव लिंग पर रावण का शव रख चार दिनों तक तपस्या की थी।
विज्ञापन
उसके बाद ही रावण का दाहसंस्कार किया था। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र खटाना, नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा, हेमंत शर्मा, दीपक दुल्हैरा, देवेंद्र मलिक मौजूद रहे।