फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kisan samman nidhi

नोटिस के बाद भी 7000 किसानों ने नहीं लौटाई सम्मान निधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
नोटिस के बाद भी 7000 किसानों ने नहीं लौटाई सम्मान निधि
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसान सम्मान निधि के अपात्र लाभार्थियों को रिकवरी के लिए कृषि विभाग फिर से नोटिस जारी कर रहा है। नोटिस के बाद भी अब तक 7000 किसानों ने रिकवरी की राशि को जमा नहीं किया है। पिछले कई सालों से यह किसान सम्मान निधि ले रहे थे। विभाग ने जब जांच की तो बड़ी संख्या में अपात्र सामने आए। 150 किसान रिकवरी की राशि जमा कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा एक साल में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में 3.73 लाख किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। जबकि 7200 किसान ऐसे मिले हैं, जिनके द्वारा विभाग को गुमराह करके किसान सम्मान निधि ली गई थी। विभाग ने पूरे मामले में जांच पड़ताल की तो बड़ी संख्या में अपात्र किसान मिले। शासन के आदेश पर कृषि विभाग की ओर से उक्त किसानों को योजना के तहत प्राप्त की गई राशि की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार 150 किसानों ने सम्मान निधि की राशि जमा करा दी है और 7000 किसान अभी ऐसे हैं, जिनके द्वारा राशि जमा नहीं की गई है। इन किसानों को फिर से रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अपात्र किसानों को पूर्व में एक माह का समय रिकवरी की राशि जमा करने के लिए दिया गया था इसके बाद भी इन किसानों ने राशि जमा नहीं की। उप कृषि निदेशक ने बताया कि यदि अब किसान रिकवरी की राशि जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

योजना के लाभ के लिए ई-केवाईसी जरूरी
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए प्रत्येक पात्र किसान की ई-केवाईसी अनिवार्य है। अगर किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं की है तो उन्हें आगामी किस्त नहीं मिलेगी। अफसरों ने किसानों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि के अपात्र किसानों से सम्मान निधि की रिकवरी होनी है। 150 किसानों ने राशि जमा कर दी है। जिन किसानों के पास नोटिस पहुंच गए हैं, वह तत्काल राशि जमा करा दें। शासन से भी रिकवरी वसूलने के आदेश हैं। - शिव कुमार, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed