फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kisan samman nidhi

सम्मान निधि : मृत किसानों का डाटा होगा डिलीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kisan samman nidhi
सम्मान निधि : मृत किसानों का डाटा होगा डिलीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से उन किसानों का डाटा डिलीट किया जाएगा, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। तहसील स्तर पर ऐसे किसानों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही मृत किसानाें के वारिसान भी योजना से जुड़ेंगे। विभागीय अफसरों ने जल्द ही कार्य पूरा करने की बात कही है।

जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 3.50 लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। इन किसानों को दो-दो हजार की किस्त मिल रही है। योजना के तहत साल में किसान को छह हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। अब शासन ने आदेश जारी किया है कि योजना में शामिल उन किसानों का डाटा डिलीट किया जाए, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। यह आदेश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने तहसील स्तर से ऐसे किसानों का पता करना शुरू कर दिया है। कृषि उप निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि शासन के आदेश पर तहसील स्तर से मृत किसानों का पता किया जा रहा है। ऐसे किसानों की सूची प्राप्त होते ही उनका डाटा डिलीट कर दिया जाएगा। मृत किसानों के स्थान पर योजना में उनके वारिसान को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed