फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kisan protest

संभल कर निकलें आज, छह जगह रहेगा चक्का जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
kisan protest
संभल कर निकलें आज, छह जगह रहेगा चक्का जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के दौरान किसान संगठनों ने जिले में हाईवे सहित छह स्थानों पर सोमवार को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने स्थान निर्धारित कर दिए हैं। किसान नेताओं का दावा है कि हर हाल में आंदोलन को सफल किया जाएगा।
तीन कृषि कानून के विरोध में किसान संगठन दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले दस माह से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दस माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का एलान किया है। मोर्चा के निर्देश पर बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत आदि किसान नेताओं ने भारत बंद को सफल बनाने और चक्का जाम करने के लिए रणनीति तय कर ली है। यूनियन में एनसीआर सेक्रेेटरी मांगेराम त्यागी ने बताया कि सोमवार को चक्का जाम के लिए जिले को छह सेक्टरों में बांटा गया है। इस दौरान हाईवे पर खुर्जा और सिकंदराबाद के अलावा नगर में कालाआम पर चक्का जाम किया जाएगा। अन्य स्थानों पर भी बड़ी संख्या में किसान नेता चक्का जाम करेंगे। इसके लिए सभी यूनियन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

यहां-यहां किया जाएगा चक्का जाम
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को हाईवे पर सिकंदराबाद के पास गांव खुशलालपुर और खुर्जा क्षेत्र में किसी भी जगह किसान नेता किसानों के साथ चक्का जाम करेंगे। बीबीनगर में बुगरासी चौक, शिकारपुर में मेरठ-बदायूं मार्ग पर, अनूपशहर और गुलावठी में भी चक्का जाम किया जाएगा। डिबाई या फिर नरौरा क्षेत्र में भी चक्का जाम किया जा सकता है। किसान सुबह दस बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें होगी मिलेगी छूट
मांगेराम त्यागी ने बताया कि चक्का जाम के दौरान स्कूली वाहनों, दूध, सब्जी, खाद्य पदार्थ के अलावा जरूरी सामान वाले वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी। एंबुलेंस और चिकित्सकों के वाहनों के साथ वाहन चलाने वाली महिलाओं को भी नहीं रोका जाएगा। अन्य वाहनों को किसी भी कीमत पर आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

तत्काल डायवर्ट होगा रूट
किसानों की ओर से अभी तक जनपद में करीब 18 स्थानाें पर भारत बंद के दौरान चक्का जाम करने की सूचना मिली है। ये सभी 18 स्थान जनपद के 11 थाना क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे। यदि किसी स्थान पर चक्का जाम किया जाता है तो तत्काल रूट डायवर्ट किया जाएगा। सभा 11 थानों पर अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते संभाला जा सके। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed