{"_id":"61c4a6da76fec95c28688797","slug":"kisaan-kalyan-kendra-bulandshahr-news-gbd2315714134","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 ब्लॉकों में बनेंगे किसान कल्याण केंद्र, किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 ब्लॉकों में बनेंगे किसान कल्याण केंद्र, किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 ब्लॉकों में बनेंगे किसान कल्याण केंद्र, किसानों को मिलेगा लाभ
बुलंदशहर। किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। जिले के सभी 16 ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र बनेंगे। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। खुर्जा में कल्याण केंद्र बनाने के लिए मंजूरी मिल गई है। एक केंद्र के निर्माण पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
किसान कल्याण केंद्र में किसानों को खाद, बीज, यंत्र और प्रशिक्षण एक स्थान पर मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ब्लॉक वार बहुउद्देश्यीय किसान कल्याण केंद्र स्थापित करेगी। अभी तक किसानों को खाद और बीज तो समिति के जरिए उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन दवा और प्रशिक्षण के लिए उन्हें अलग जगहों पर जाना होता है। इससे न सिर्फ समय ज्यादा लगता है, बल्कि आने-जाने में अतिरिक्त खर्च भी होता है। किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार हर ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र स्थापित कर रही है। इन केंद्रों में कृषि विभाग की ओर से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। केंद्र सप्ताह में हर दिन खुलेंगे। प्रत्येक कल्याण केंद्र के लिए 75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की जाएगी।
ये हैं जनपद के 16 ब्लॉक
जनपद में ब्लॉक बुलंदशहर, शिकारपुर, डिबाई, दानपुर, पहासू, अरनिया, खुर्जा, सिकंदराबाद, गुलावठी, बीबीनगर, स्याना, ऊंचागांव, लखावटी, जहांगीराबाद, अनूपशहर और अगौता शामिल हैं।
विज्ञापन
किसान कल्याण केंद्र के निर्माण के लिए तेजी से काम चल रहा है। खुर्जा में केंद्र निर्माण के लिए बजट प्राप्त हो गया है। शेष 15 ब्लॉकों में कल्याण केंद्र के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। - डॉ. घनश्याम वर्मा, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी।