फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kawad yatra

कांवड़ियों की राह में कंकड़, मुश्किलों भरा होगा सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
kawad yatra
कांवड़ियों की राह में कंकड़, मुश्किलों भरा होगा सफर
विज्ञापन

बुलंदशहर। 14 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा। क्षेत्र में सावन माह में कांवड़ लाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार, जिले के अनूपशहर, अहार, नरौरा क्षेत्र में पहुंचते हैं। अभी तक इन क्षेत्रों की सड़कें जर्जर होने के कारण भोले के भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि डीएम ने सड़क के गड्ढे भरने के आदेश तो दिए हैं, लेकिन अधिकारियों ने आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया है।
सावन के शुरू होते ही कांवड़ लाने के लिए शिवभक्त रवाना होना शुरू हो जाएंगे। न केवल जिले बल्कि आसपास के राज्यों के श्रद्धालु भी जिले से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। कांवड़ मेले के आयोजन और भोले के भक्तों की राह में कोई बाधा न आए, इसके लिए डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही अनूपशहर, अहार, स्याना, बुगरासी, नरौरा और डिबाई क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के बाद डीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढे भरने और बिजली निगम को जर्जर तारों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी भोले के भक्तों की सुविधा को लेकर अधिकारियों ने अभी तक कोई खास तैयारी नहीं की है। ऐसे में भोले के भक्तों को कंकड़ भरे रास्तों से होकर निकलना मजबूरी बन जाएगी। सबसे परेशानी बुलंदशहर-नरौरा हाईवे से गुजरने वाले भोले के भक्तों को होगी। यहां कई स्थानों पर रोड की हालत काफी खराब है। इसके अलावा अनूपशहर, अहार, बुगरासी समेत अन्य क्षेत्रों के कई लिंक मार्गों की हालत भी खस्ता है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन की योजना बना रही पुलिस
भोले के भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। हालांकि अभी तक डायवर्जन की कार्य योजना तैयार नहीं की गई है। एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक मेरठ हाईवे समेत कई अन्य रूटों पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाना है। अभी इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही कार्य योजना तैयार करते हुए इसे लागू किया जाएगा, ताकि भोले के भक्तों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से शुरू होगी बस सेवा
भोले के भक्तों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। जिले से भक्तों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन करने के लिए रोडवेज निगम के अधिकारियों ने योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली बसों की संख्या कम करते हुए करीब 20 बसों का संचालन हरिद्वार, गंगोत्री के लिए किया जाएगा। 12 जुलाई से बस सेवा शुरू की जाएगी।

भोले के भक्तों के आवागमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में भोले के भक्तों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed