फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kalyan singh

27 को चुने जाएंगे फूल... नरौरा, अयोध्या और काशी में होगा विसर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kalyan singh
बच्चा पार्क में बाबूजी के दाह संस्कार स्थल पर पहुंचे सांसद भोला सिंह और चेयरमैन विवेक वशिष्ठ। - फोटो : BULANDSHAHR
27 को चुने जाएंगे फूल... नरौरा, अयोध्या और काशी में होगा विसर्जन
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां नरौरा, अयोध्या और काशी में विसर्जित की जाएंगी। 27 अगस्त को फूल चुनने के बाद पहले नरौरा में अस्थि विसर्जन होगा। इसके बाद बाबूजी का अस्थि कलश अयोध्या और काशी ले जाया जाएगा।
सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि रामजन्म भूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले राम भक्त बाबूजी की अस्थियां अयोध्या भी ले जाई जाएंगी। बाबूजी के सांसद पुत्र राजवीर सिंह और पौत्र संदीप समेत अन्य परिजन 27 अगस्त को अंत्येष्टि स्थल से अस्थियां चुनकर पहले नरौरा मेें ही गंगा में विसर्जन करेंगे। अलीगढ़ में एक सितंबर को अरिष्टि होगी।
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल कहलाएगा कल्याण स्मारक, लगेगी प्रतिमा
नरौरा के बसी गंगा घाट और गांधी गंगा घाट के बीच स्थित बच्चा पार्क में ही कल्याण सिंह का स्मारक बनाया जाएगा। पार्क में ही स्मारक के साथ ही कल्याण सिंह की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। पार्क का नाम बदलकर कल्याण सिंह स्मारक रखा जाएगा। जबकि बच्चा पार्क अन्य स्था पर बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि इसके लिए सरकार को पत्र भी भेजा जाएगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि अभी तक कोई भी प्रस्ताव फाइनल होकर नहीं आया है। जिसके चलते अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने की मांग सांसद ने मुख्यमंत्री से की है। साथ ही अनूपशहर-अलीगढ़ संपर्क मार्ग का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और चेयरमैन ने किया नमन
नरौरा। बच्चा पार्क में कल्याण सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर सुरक्षा चाक चौबंद रखी गई है। चिता स्थल के चारों ओर पुलिस ने बैरियर लगाकर बैरिकेडिंग कर दी है। सांसद भोला सिंह, नगर पंचात नरौरा के चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीबी सिंह, भाजपा नेता इं. रविन्द्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष कप्तान सिंह, प्रधान ओमवीर सिंह, नरेश शर्मा आदि अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे और बाबूजी को श्रद्धाजंलि दी। बाबूजी के अंत्येष्टि स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वहां तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को बच्चा पार्क में जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed