फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Just today the filing revised second list

संशोधित दूसरी लिस्ट के दाखिले सिर्फ आज तक

Sat, 16 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Just today the filing revised second list
‌एडमिशन - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा संशोधित कर जारी की गई दूसरी कट ऑफ लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को आज शनिवार और एडमिशन का मौका मिलेगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी तीसरी लिस्ट जारी करेगी और फिर एडमिशन होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई पहली लिस्ट के एडमिशन संपन्न हो चुके हैं। दूसरी लिस्ट नौ जुलाई को जारी की गई थी। इसमें शामिल स्टूडेंट को 11 और 12 जुलाई एडमिशन का मौका दिया था। मगर 12 जुलाई को यूनिवर्सिटी ने लिस्ट को वापस कर संशोधित लिस्ट जारी करने की बात कही थी।
विज्ञापन


मगर संशोधित लिस्ट बृहस्पतिवार की शाम जारी हुई और इसमें शामिल स्टूडेंट को एडमिशन के लिए दो दिन का समय दिया है। शुक्रवार कॉलेजों में एडमिशन को लेकर स्टूडेंट्स की भीड़ बढ़ गई। उधर बैंकों में भी फीस जमा करने के लिए लाइन देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपी कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी में 40 एडमिशन हुए जबकि अब तक 160 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। बीकॉम में अब तक 103 एडमिशन हो चुके हैं जबकि शुक्रवार को 23 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिए। डीएवी कॉलेज में बीए में 38 और बीएससी में 20 स्टडूेंट्स ने एडमिशन लिया।

कॉलेज में अब तक बीए में 161 और बीएससी में 81 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं। डीएवी के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि दूसरी लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को आज शनिवार और एडमिशन का मौका मिलेगा। इसके बाद तीसरी लिस्ट जारी होने पर ही एडमिशन होंगे।

चिंतित ना हो पहले एडमिशन ले चुके स्टूडेंट

बुलंदशहर। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में शामिल जो स्टूडेंट्स एडमिशन ले चुके हैं और उनके नाम यदि संशोधित दूसरी लिस्ट में नहीं हैं तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट को तीसरी लिस्ट में एडमिशन का मौका मिलेगा।


प्रैक्टिकल 19 से वायवा 20 से

बुलंदशहर (ब्यूरो)। आईपी कॉलेज में बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 जुलाई को होगी। बीएससी   (बायोटेक्नोलॉजी) द्वितीय वर्ष और एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) चतुर्थ सेमेस्टर की प्रोजक्ट की वायवा परीक्षा 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. टीएन मिश्रा के अनुसार अधिकारी जानकारी के लिए स्टूडेंट्स अपने टीचरों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स से समय पर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा में शामिल होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed