{"_id":"63653cb39fe27e50396bbe9a","slug":"jila-panchayat-mall-bulandshahr-news-gbd2471819159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों के करीबियों के नाम हैं कई फ्लैट और दुकान : प्रदीप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल में पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों के करीबियों के नाम हैं कई फ्लैट और दुकान : प्रदीप चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉल में पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों के करीबियों के नाम हैं कई फ्लैट और दुकान : प्रदीप चौधरी
बुलंदशहर। जिला पंचायत मॉल में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सोशल मीडिया पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों रुपयों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने वीडियो के आधार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के करीबियों के नाम मॉल में कई दुकान और फ्लैट हैं। हरेंद्र यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।
वर्ष 2012 में जिला पंचायत ने 28.5 करोड़ रुपये की लागत से कालाआम चौराहे पर मॉल का निर्माण शुरू कराया था। मॉल में 72 फ्लैट और 210 व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाए गए हैं। निर्माण शुरू होते ही घोटाले के आरोप लगने लगे थे। पिछले दिनों सदर विधायक प्रदीप चौधरी की शिकायत के बाद सीडीओ अभिषेक पांडेय ने जांच की थी। उन्होंने मॉल निर्माण और आवंटन में अनियमितता की रिपोर्ट देते हुए उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की है। सीडीओ की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही सियासत गर्म है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा और अमित नाम का एक अन्य व्यक्ति रुपयों के लेनदेन को लेकर बात कर रहे हैं। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि मॉल में करीब 50 आवंटन हरेंद्र यादव के करीबियों के नाम पर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव और पूर्व जिपं सदस्य सुनील चरौरा के बीच बातचीत का यह वीडियो उनके भ्रष्टाचार को बयां कर रहा है। पूर्व अध्यक्ष और सदस्य ने अपने करीबियों के नाम पहले फ्लैट और दुकानों का फर्जी आवंटन किया। इसके बाद अधिक धनराशि लेकर दूसरे लोगों को बेच दिया। इस भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग से सभी आरोपी घबरा रहे हैं।
राजनीति में खर्च कर चुका हूं 50 करोड़
वायरल वीडियो में पूर्व जिपं अध्यक्ष हरेंद्र यादव कहते हुए दिख रहे हैं कि राजनीति में अभी तक करीब 50 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। इसमें बड़ी मात्रा में धनराशि विभिन्न लोगों को दी है लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो करीब छह साल पुराना है। इसका जिला पंचायत से कोई लेना देना नहीं हैं। सदर विधायक पुराने वीडियो वायरल कर छवि खराब कर रहे हैं। - सुनील चरौरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
वायरल वीडियो में एक व्यापार के संबंध में बातचीत हो रही है। बार-बार पुराने वीडियो और पुराने कामों की शिकायत की जा रही है। लगातार शिकायत के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा तो अब छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। - हरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष