फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jhajjam rainy Badera, the weather happened happy

झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशनुमा

Thu, 08 Jun 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 08 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jhajjam rainy Badera, the weather happened happy
मौसम - फोटो : अमर उजाला

सूर्य देव के तेवर बृहस्पतिवार सुबह नरम पड़ गए। सुबह से ही चली ठंडी हवा के साथ बदरा झमाझम बरसे। ठंडी हवा के झोंकों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। जनपद में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिक अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले कई दिन से तपिश और लू के थपेड़ों ने सबको बेहाल कर रखा था। बुधवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली। मगर, फिर धूप ने अपना रंग दिखाया। इसी तरह बृहस्पतिवार की सुबह भी झमाझम बारिश हुई और लोगों को राहत मिली। हालांकि कुछ जगह इंद्रदेव मेहरबान नहीं हुए, जिससे लोगों खासकर किसानों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन



जहां भी बारिश हुई वहां का मौसम खुशनुमा हो गया और फसलों को फायदा हुआ। ठंडी हवा के झोंके चलने से तपिश से राहत मिली। बारिश के दौरान गर्मी से राहत पाने को बच्चे और युवा घर की छत और सड़क पर निकल पड़े और खूब नहाए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि यह प्री-मानसून की बरसात है और अभी जारी रहेगी। बारिश से फसलों को फायदा है, लेकिन अभी तपिश से राहत नहीं मिलने वाली। जब तक धरती की प्यास नहीं बुझ जाती तब तक तपिश जारी रहेगी। मानसून की बरसात होने के बाद ही इससे राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed