फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jayant chaudhary panchayat

सेना के साथ खिलवाड़ हो चुका, अब पुलिस की बारी है : जयंत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jayant chaudhary panchayat
सेना के साथ खिलवाड़ हो चुका, अब पुलिस की बारी है : जयंत
विज्ञापन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)। अग्निपथ योजना खिलाफ बुधवार को अगौता के गांव शाहनगर आयोजित युवा पंचायत में रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सेना के साथ खिलवाड़ हो चुका है, अब पुलिस की बारी है। अग्निपथ की तरह पुलिसकर्मियों को भी कम समय के लिए रखने की सरकार की योजना है। सेना में जवानों की भर्ती युवाओं और किसानों की रोजी-रोटी से जुड़ा हुआ मामला है।
जयंत चौधरी ने कारगिल युद्ध विजेता योगेंद्र यादव की बातों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नही होना चाहिए। सरकार दमनकारी ओर अहंकारी नीति अपनाते हुए देश की सुरक्षा के साथ ही युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है। जिले के युवाओं से पूछा कि दिल्ली को चिट्ठी तो नहीं लिखी थी? युवाओं ने ना में जवाब दिया तो जयंत बोले कि बुलंदशहर के लोगों से राय लेने आया हूं। आप बताइये 15 साल की सेवा अच्छी थी या चार साल की। प्रदेश में 2026 तक नौकरियां नही हैं।
विज्ञापन

जयंत ने कहा कि अगर बजट नहीं था तो 4.5 हजार करोड़ के जहाज क्यों खरीदे, 20 हजार करोड़ रुपये से संसद का नया भवन क्यों तैयार कराया गया। बजट की कमी दर्शाकर सरकार अपनी बातों को जनता पर थोप रही है। कटौती करनी है तो वाई ओर जेड सुरक्षा में करनी चाहिए। सरकार को सेना के जवानों को सुविधा देनी ही होगी। फौजी की पेंशन काटते ही मनोबल गिरेगा ओर लड़ने की क्षमता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत चौधरी के मंच पर पहुंचने के दौरान छात्र नेता अर्जुन चौधरी के नेतृत्व में युवाओं ने मंच पर पुशअप लगाया। जिस पर जयंत ने कहा कि यह जोश बरकरार रहना चाहिए। इस दौरान मंच पर अणित दौला, केपी चौधरी, डॉ. मेजर हिमांशु, भूपेंद्र चौधरी, तेजपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, कुंवर पीके सिंह, सुनील चरौरा, अरुण चौधरी, राजीव चौधरी, कुंवरवीर सिंह, डॉ. मांगेराम सिंह, सुशील गुर्जर, पंकज सिंह, सुधीर चंद्र मौजूद रहे।
कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना वापस करनी पड़ेगी
सेना में वीरों का सम्मान होना चाहिए। सरकार को युवाओं की कद्र करनी होगी। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे कृषि कानून सरकार को वापस लेने पड़े थे, वैसे ही अब अग्निपथ योजना वापस न लेने तक पंचायतें जारी रहेंगी। उन्होंने किसानों और युवाओं से उनके हक की लड़ाई लड़ने का वादा किया।
लड़की वाले पूछेंगे तो कहना पड़ेगा रिटायर है
जयंत चौधरी ने कहा कि सेना में जाने वाला लड़का चार साल बाद घर आ जाएगा। शादी के लिए लड़की देखने जाओगे तो लड़के की नौकरी के बारे में पूछा जाएगा। तब कहना पड़ेगा कि रिटायर है। ऐसे में शादी नहीं होगी।

ग्रेच्युटी न देनी पड़े इसलिए चार साल की सेवा
जयंत चौधरी ने कहा कि अग्निवीरों की सेवा इसलिए चार साल की गई है ताकि ग्रेच्युटी न देनी पड़े। पांच साल की सेवा के बाद ग्रेच्युटी देनी पड़ती है।
29 मिनट का रहा संबोधन
दोपहर 2.41 बजे कार्यक्रम में पहुंचे जयंत चौधरी ने किसानों और युवाओं का अभिवादन किया। इसके बाद माइक संभालते हुए राम-राम की और देरी से पहुंचने के लिए क्षमा मांगी। सैदपुर गांव का जिक्र करते हुए कहा नाम और काम दोनो बुलंद हैं। गांवों में किसानों के परिवार में अजीब सा जुनून है। खेती फायदे का सौदा नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed