फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ITI admission

आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 अक्तूबर तक मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
ITI admission
आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 अक्तूबर तक मौका
विज्ञापन

बुलंदशहर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अब प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को 30 अक्तूबर तक मौका मिलेगा। संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है और अब चतुर्थ चरण के तहत प्रवेश होंगे। इससे पहले तीन चरण की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।

सहकारी नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। अब तक तीन चरणों के प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब चतुर्थ चरण के तहत होने वाले प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं की ओर से किए गए ऑनलाइन विकल्प के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर 28 अक्तूबर को संस्थान में चस्पा कर दी जाएगी। जिन छात्रों ने 22 अक्तूबर से पूर्व अथवा नवीन पंजीकरण कराया है, वह संस्थान में पहुंचकर मेरिट सूची में अपने प्रवेश आवंटन की स्थिति चेक कर लें। जिन छात्र-छात्राओं का मेरिट सूची में नाम नहीं आता है तो वह अपना ऑफलाइन विकल्प प्रार्थना पत्र 29 अक्तूबर को जमा कर सकते हैं। मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 30 अक्तूबर तक प्रवेश के लिए समय दिया जाएगा। छात्रों के प्रवेश के लिए अपने साथ आवश्यक प्रमाणपत्र साथ लेकर आने होंगे। उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए यह अंतिम मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed