फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   IT Department conducted a two day Raid at a sweet shop in Bulandshahr

IT Raid in Bulandshahr: दो दिन तक बंसल बीकानेर स्वीट्स पर चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कुछ दस्तावेज ले गई टीम

Mon, 09 Mar 2026 10:00 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Akash Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 10:00 PM IST
सार

बंसल बीकानेर स्वीट्स पर आयकर विभाग की 28 घंटे चली कार्रवाई समाप्त हुई। टीम कुछ दस्तावेज साथ ले गई। संचालक ने ऑनलाइन रिकॉर्ड जांच की पुष्टि की।

विज्ञापन
IT Department conducted a two day Raid at a sweet shop in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के नगर के प्रसिद्ध बंसल बीकानेर स्वीट्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन सोमवार की शाम समाप्त हो गई। इस दौरान आयकर विभाग की टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने रविवार की दोपहर नगर के अंसारी रोड स्थित बंसल बीकानेर स्वीट्स की दोनों दुकानों, गोदाम, कालाआम स्थित दुकान पर एक साथ छापा मारा था। इस दौरान टीम ने दुकान में मौजूद कर्मचारियों को अंदर ही रोक लिया था। वहीं, बाहर से किसी के भी अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी। टीम के सदस्यों ने कर्मचारियों के मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज को भी अपने कब्जे में लिया था। सोमवार शाम करीब 5 बजे टीम वापस लौट गई। करीब 28 घंटे तक आयकर की टीम ने सर्वे किया। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कुछ दस्तावेज साथ लेकर गई है। उन दस्तावेजों में क्या गड़बड़ी है, इस बारे में बोलने से आयकर विभाग के अधिकारियों ने इनकार कर दिया। जांच के दौरान लोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया, जिसके चलते ग्राहक भी वापस लौट गए। बंसल बीकानेर स्वीट्स के संचालक शिवम बंसल ने बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच की गई है। टीम वापस चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed