फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   IPS raging on waking.

नींद टूटने पर भड़के आईपीएस, श्रद्धालुओं को धमकाया

Sun, 29 Nov 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 29 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
IPS raging on waking.
जिले के एक आईपीएस की नींद में व्यावधान डालना श्रद्धालुओं को भारी पड़ गया। नींद टूटने पर भिनभिनाए आईपीएस ने पुलिसिया अंदाज में श्रद्धालुओं को जमकर धमकाया और लाउडस्पीकर बंद करा दिया।
विज्ञापन


गुस्साए श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया। बाद में धीमी आवाज में लाउडस्पीकर चलाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी।
जानकारी के मुताबिक डीएम कालोनी स्थित शिव मंदिर में समिति भागवत कथा का आयोजन करा रही है।

मंदिर के निकट ही आईपीएस अभिषेक यादव का आवास है। मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर कथा के दौरान लाउडस्पीकर बज रहे थे।

अचानक अभिषेक यादव तमतमाए हुए अपने सिपाहियों के साथ मंदिर पहुंचे और श्रद्धालुओं को धमकाने लगे। उन्होंने लाउडस्पीकर बंद करवाया और लाउस्पीकर बजाने पर कार्रवाई की धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर श्रद्धालु भड़क गए। श्रद्धालु गिरिराज, अजय त्यागी, सुभाष शिशोदिया, गंगासरन शिशोदिया, निशांत, विमलेश देवी, सचिन कुमार, राहुल, मनीषा आदि ने आईपीएस के आवास पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर नगर कोतवाल और हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अंत में अभिषेक यादव श्रद्धालुओं के आगे झुके और धीमी आवाज में लाउस्पीकर बजाने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed