{"_id":"6c82ca197676c5692f3b99fce64eda22","slug":"invigilater-gave-wrong-paper-to-student-in-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षक ने थमाया दूसरे विषय का प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षक ने थमाया दूसरे विषय का प्रश्नपत्र
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
नरसैना क्षेत्र के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज दरावर में मंगलवार को परीक्षा के दौरान दसवीं कक्षा के एक स्टूडेंट को दूसरे विषय का प्रश्नपत्र देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
छात्र का आरोप है कि बताने पर कक्ष निरीक्षक ने उसे धमकाकर बैठा दिया और उसे उसके विषय का प्रश्नपत्र नहीं दिया। स्टूडेंट के अभिभावकों ने इसकी शिकायत बुधवार को केंद्र व्यवस्थापक से की।
विज्ञापन
डीएम और डीआईओएस से करने की चेतावनी दी है।
गांव दरावर निवासी कक्षा दस के स्टूडेंट नवीन पुत्र महीपाल का आरोप है कि उसे साइंस वर्ग में गणित का पेपर देना था जबकि कक्ष निरीक्षक ने उसे कला वर्ग में गणित का प्रश्नपत्र दे दिया।
विज्ञापन
उसने कक्ष निरीक्षक से अपने विषय का प्रश्नपत्र मांगा तो उसे चांटा मारा। धमकाकर उसी प्रश्नपत्र का पेपर देने के लिए बैठा दिया।
स्टूडेंट ने यह बात अपने घर जाकर बताई तो उसके महीपाल बुधवार को कॉलेज पहुंचे तथा केंद्र व्यवस्थापक को शिकायत की।