फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ingested pesticide mistaking it for sugar powder, two sisters died

Bulandshahar News: चूरन समझकर खा लिया कीटनाशक, दो बहनें मरीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ingested pesticide mistaking it for sugar powder, two sisters died
औरंगाबाद से मृतक बहनों के फाइल फोटो।
औरंगाबाद। मोहल्ला जंगलीपीर में सोमवार की शाम ट्रक ड्राइवर नदीम की दो बेटियों आफियान ( चार ) और आफरीन ( तीन ) की कीटनाशक का सेवन कर लेने से मौत हो गई। दोनों ने पुड़िया में रखे कीटनाशक को चूरन समझकर खा लिया था। उनके मुंह से झाग निकलने पर पहले मां अजरूम निशा ने समझा कि बेटियों ने राख खा ली है। उल्टियां लगने पर अहसास हुआ कि कीटनाशक खाया है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया और दूसरी ने अस्पताल में।
विज्ञापन




परिवार के लोगों ने बताया कि अजरूम निशा गेहूं साफ कर रही थीं। गेहूं से कीटनाशक की दो पुड़ियां रखी मिलीं। इन्हें निकालकर पास में रख दिया। वहीं पर आफियान और आफरीन खेल रही थीं। दोनों ने पुड़िया को खोला और चूरन समझकर कीटनाशक खा लिया। अजरूम निशा ने बताया कि बेटियों के मुंह से झाग निकल रहे थे। पूछने पर बड़ी बेटी ने बताया कि चूरन खाया है लेकिन जब उल्टियां लगीं तो उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने कीटनाशक खा लिया है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। नदीम सऊदी अरब में काम करते हैं। घटना का पता चलने पर मंगलवार सुबह पहुंचे। सीओ सिटी विकास प्रताप चौहान ने बताया कि मामला चूरन समझकर कीटनाशक खा लेने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed