फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In-charge minister will know roads pit and cleaning truth

प्रभारी मंत्री जानेंगे सड़कों के गड्ढे और सफाई का सच

Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
In-charge minister will know roads pit and cleaning truth
बदहाल सड़क।

विज्ञापन

शासन के आदेश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की अंतिम तिथि 15 जून है। मगर, अभी तक यह करीब तीन चौथाई ही हो पाया है। वहीं हैरान करने वाली बात यह  है कि प्रभारी मंत्री का दौरा प्रस्तावित हो गया है।

शासन के आदेश पर जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्य योजना बनाई गई। इस योजना में करीब 3200 किलोमीटर की सड़कों को शामिल किया गया। इसमें प्रत्येक दिन 20 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम भी निर्धारित हुआ।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग से मांगी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अभी तक 700 से अधिक किलोमीटर की सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम शेष रह गया है। जबकि शासन के आदेश के तहत यह काम 15 जून तक पूरा करना था। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन का प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव का सड़कों के गड्ढे और शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने का दौरा प्रस्तावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव का जिले में 22 और 23 जून को दौरा प्रस्तावित है। वह अपने दौरे के दौरान सड़काें के गड्ढे और शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed