{"_id":"592f18f74f1c1bfb6ebdb3c1","slug":"in-charge-minister-meets-kin-of-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने शहीद के परिजनों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने शहीद के परिजनों से की मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को शहीद नितिन चौधरी के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री के साथ जिले के भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी नितिन चौधरी (21) पुत्र रविंद्र उर्फ मनवा सोमवार को कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हो गए थे। मंगलवार शाम शहीद नितिन चौधरी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। शहीद की यात्रा में उमड़े हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी थी।
विज्ञापन
बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शहीद नितिन चौधरी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों का हौसला बढ़ाया। मंत्री ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए शहीद के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, डॉ. प्रदीप दीक्षित, दीपक दुल्हैरा, पिंकी बोहरा,संजीव गुप्ता, लक्ष्मीराज, विकास आदि भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर एमएलसी नरेंद्र भाटी ने भी शहीद के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।