{"_id":"61d5cde5a6e5085bb979d253","slug":"illegle-weapon-factory-bulandshahr-news-gbd2322770137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बुलंदशहर। गुलावठी पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से बड़ी मात्रा में तमंचा, अधबने तमंचा और हथियार बनाने के सामान के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न जिलों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
बुधवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना प्रभारी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि अनाज मंडी के पीछे सुनसान पड़ी कोठी में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही है। मौके पर टीम के पहुंचते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान हनीफ उर्फ निप्पन और अय्यूब निवासी गुलावठी के रूप में हुई। मौके से 18 तमंचे, 10 कारतूस, एक टेंपो, 24 अधबने तमंचे और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया। जांच करने पर पता चला कि आरोपी हनीफ उर्फ पप्पन शातिर अपराधी है और गोकशी के मामलों में भी जेल जा चुका है। आरोपी पर हापुड़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में 11 और अय्यूब के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।