फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ICU which was closed in district hospital started functioning

Bulandshahar News: जिला चिकित्सालय में बंद पड़ा आईसीयू का संचालन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
ICU which was closed in district hospital started functioning
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श लेने को लाइन में खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में अब गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा दी जाएगी। वर्षों से बंद चल रहे आईसीयू वार्ड का सोमवार से संचालन शुरू हो गया। फिलहाल यहां पर 10 बेड पर मरीजों को भर्ती की सुविधा दी जाएगी। इसमें पांच पर मेडिसिन और पांच पर सर्जिकल आईसीयू की मरीज सुविधा ले सकेंगे। अभी तक आईसीयू न होने के कारण मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में अभी तक आईसीयू और सीसीयू सेवाएं नहीं थी। ऐसे में गंभीर घायलों और बीमार मरीजों को जिला चिकित्सालय से मेरठ मेडिकल कॉलेज के अलावा गाजियाबाद, दिल्ली, अलीगढ़ और हापुड़ मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद पिछले वर्ष स्टूमेंट वाले 12 बेड लगाए गए। अब मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने पिछले सप्ताह आईसीयू के संचालन को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर
आईसीयू वार्ड में 12 बेड स्टूमेंट लगे हुए हैं। इससे हर बेड पर मरीज के स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिए डिस्प्ले मशीन लगाई गई है। जिससे एक-एक सेकेंड की रिपोर्ट मिल सके। फिलहाल 10 बेड पर सुविधा शुरू कर दी गई। इस सुविधा के शुरू होने से चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहतर हो जाएगी। वहीं, मरीज या तीमारदार को दूसरे स्थान पर जाने के लिए विवश भी नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iजिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू वार्ड का संचालन शुरू करवा दिया है। स्टाफ की भी ड्यूटी लगवा दी है। अब जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. धीर सिंह, नोडल अधिकारी कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेजI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed