{"_id":"60f860f68ebc3e73564946b3","slug":"hostel-will-made-in-kasturaba-schools-bulandshahr-news-gbd2226821199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबाई, खुर्जा और गुलावठी कस्तूरबा विद्यालयों में बनेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबाई, खुर्जा और गुलावठी कस्तूरबा विद्यालयों में बनेगा छात्रावास
विज्ञापन
खुर्जा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जहां बनेगा छात्रावास।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई, खुर्जा और गुलावठी कस्तूरबा विद्यालयों में बनेगा छात्रावास
बुलंदशहर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। छात्राओं को आठवीं पास के बाद 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए डिबाई, खुर्जा और गुलावठी में छात्रावास बनेंगे। एक छात्रावास के निर्माण पर शासन ने 1.77 करोड़ की राशि खर्च करने का निर्णय लिया है। तीनों छात्रावास के निर्माण पर 5.21 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा के साथ उनके लिए आवास और भोजन आदि की भी सरकार की ओर से व्यवस्था की जाती है। अभी तक कक्षा आठवीं पास करने के बाद छात्राएं अपने घर लौट जाती थीं और आगे की पढ़ाई घर पर ही रहकर करती थीं। अब सरकार ने ऐसी छात्राओं को 12वीं तक की पढ़ाई करने के लिए उन्हें छात्रावास की सुविधा देने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले के कस्बा डिबाई, खुर्जा और गुलावठी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्रावास बनाए जाएंगे। एक आवास के निर्माण पर 1.77 करोड़ की राशि खर्च होगी। जल्द ही तीनों छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इनका निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र की छात्राओं को लाभ मिलेगा।
छात्राओं को कस्तूरबा की तरह मिलेंगी सुविधाएं
छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी। यहां रहने वाली छात्राओं को आठवीं पास के बाद छात्रावास के तीन किलोमीटर के दायरे वाले माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश दिलवाया जाएगा। छात्राएं 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई छात्रावास में रहकर ही कर सकेंगी।
विज्ञापन
16 में से 13 विद्यालयों में नहीं छात्रावास के लिए जमीन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी 16 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 13 विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर छात्रावास के निर्माण के लिए जमीन नहीं है। इन विद्यालयों में बुलंदशहर, सिकंदराबाद, स्याना, बीबीनगर, अगौता, लखावटी, ऊंचागांव, जहांगीराबाद, अनूपशहर, दानपुर, अरनिया, शिकारपुर और पहासू शामिल हैं।
शिकारपुर और पहासू में बनेंगे छात्रावास
एक अच्छी खबर यह है कि कस्बा शिकारपुर और पहासू में रमसा यानी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के तहत छात्रावास बनेंगे। इसके लिए भी शासन ने प्रति छात्रावास 1.77 करोड़ यानी दोनों छात्रावास के निर्माण के लिए 3.44 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि छात्रावास निर्माण के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय डिबाई, खुर्जा और गुलावठी में छात्रावास बनेंगे। इसके लिए शासन ने मंजूरी देते हुए राशि खर्च करने का भी ब्योरा जारी कर दिया है। इनका निर्माण शुरू कराने के लिए आगामी तैयारी तेज हो गई है। इनके निर्माण होने से कस्तूरबा से आठवीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को लाभ मिलेगा।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी