फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Honesty left on the road to an MLA,

ईमानदारी की राह पर छोड़ दी विधायकी

Fri, 20 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 20 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Honesty left on the road to an MLA,
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

‘ऑनेस्टी इस दा बेस्ट पालिसी’ के फार्मूले पर चले विधायक सत्यवीर यादव ने विधायक पद ही त्याग दिया था । विधायक ने एसेंबली में विधायको  के वेतन और पेंशन वृद्धि का पुरजोर विरोध किया था । बात नहीं बनी तो विधायक सत्यवीर यादव ने विधायक पद से त्याग पत्र ही दे डाला। ईमानदारी और कर्तव्य की राह पर चले विधायक ने जो साहस दिखाया वह आज के परिपेक्ष्य में सपने से कम नहीं है।

इतिहास गवाह है कि जब-जब माननियों के वेतन और भत्तों की वृद्धि का मसला एसेंबली में लाया गया विरोध का स्वर नहीं उठा। 70-80 के दशक में भी विधायकों के वेतन में वृद्धि का खाका खींचा गया। मगर बुलंदशहर के सियासी धुंरधर ने न सिर्फ बढ़ा वेतन लेने से इंकार कर दिया, बल्कि वेतन बढ़ोतरी बिल का पुरजोर विरोध भी किया।
विज्ञापन


बात नहीं मानी जाने पर विधायक सत्यवीर यादव ने विधायक पद से इस्तीफा ही दे डाला। गांव हरचना निवासी सत्यवीर यादव ने 1974 के विधानसभा चुनाव में जनसंघ के टिकट पर चुनाव लड़ा और सबसे कम उम्र के विधायक चुन लिए गए। 1976 में विधानसभा में विधायकों के वेतन और भत्तों में वृद्धि का बिल रखा गया। सत्यवीर यादव ने बिल का विरोध किया। वेतन भत्तों की वृद्धि पर रोक नहीं लगने के कारण उन्होंने विधायक पद से ही त्याग पत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल तक नहीं ली पेंशन
त्याग पत्रित विधायक सत्यवीर यादव ने 30 साल तक पेंशन नहीं ली। वर्ष 2007 में उन्होंने पेंशन लेना शुरू किया है। पेंशन की रकम को विधायक वेल्फेयरकामों में खर्च कर जन सेवा कर रहे हैं। खासतौर पर इस रकम का प्रयोग चेरिटेबल ट्रस्ट क माध्यम से वकील और मुंशियों के उत्थान के लिए करते हैं।


यात्रा कूपन तक लौटा दिए
विधायक सत्यवीर यादव ने परिवार के लिए आए यात्रा कूपनों को भी लौटा दिया। उन्होंने कहा यात्रा कूपनों पर जनता का अधिकार है। पत्नी और बच्चों का अधिकार नहीं है।  सत्यवीर सिंह यादव के मुताबिक आज सियासी बेहद गंदी हो गई है। पहले सियासत सेवा थी अब व्यापार बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed