फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   holika poojan

महिलाओं ने किया होलिका पूजन, मांगा आशीर्वाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
holika poojan
साठां में होली का पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
महिलाओं ने किया होलिका पूजन, मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद/ककोड़/चोला/शिकारपुर/औरंगाबाद। रंगों के त्योहार होली पर रविवार को जगह-जगह होलिका सजाई गई। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। सुरक्षा के मद्देनजर होलिका के आसपास पुलिस का पहरा रहा।
सिकंदराबाद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित बड़ी होली के साथ मोहल्ला खत्रीवाड़ा, सराय झाझन व पत्थरवाड़ा, शिवनगर कॉलोनी, सैनी धर्मशाला के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह होलिका सजाई गई। सुबह से ही होलिका का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। ककोड़, चोला क्षेत्र में भी महिलाओं ने होलिका पूजन कर मनौती मांगी।
विज्ञापन

शिकारपुर में मोहल्ला खेल में रखी गई होली में प्रहलाद व होलिका की मूर्तियों को सजाया गया। पालीवाल परिवार ने पूजा अर्चना के बाद होलिका जलाई। इससे पहले महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। होलिका दहन के बाद लोगों ने आग में जौ की बालियां भूनकर एक दूसरे को भेंट कर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलावठी में रविवार को महिलाओं ने होली पार्क में होलिका स्थल की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने ढाल बुरकले डाले और परिक्रमा की। होलिका स्थल पर पूजा करने के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। सैदपुर रोड बाजार एवं बिजलीघर रोड बाजार में गुलाल, रंगों एवं पिचकारियों की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

औरंगाबाद में महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु के लिए होली का उपवास रखा और पुष्प, अक्षत, मिष्ठान से होली का पूजन किया। पूजन के बाद महिलाओं ने होली की परिक्रमा लगाकर अपने पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। नगर के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर, सदर बाजार शिव मंदिर, बुलंदशहर बस स्टैंड निकट महाकालेश्वर मंदिर और चामुंडा मंदिर में रविवार तड़के से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed