{"_id":"612bc7bc8ebc3e2f7302f9b9","slug":"hocky-bulandshahr-news-gbd22497172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल
विज्ञापन
यमुनापुरम स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने जीता हॉकी का फाइनल
बुलंदशहर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जो मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय के निर्देश पर आयोजित हुई। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने प्रतियोगिता जीतकर अन्य खिलाड़ियों संग मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
खेल निदेशालय के निर्देश पर खेल विभाग द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान विजेता टीम को सदर विधायक उषा सिरोही और अंतरराष्ट्रीय स्कीट शूटर मेराज खान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला क्त्रस्ीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। विजेता टीम को सदर विधायक उषा सिरोही, अंतरराष्ट्रीय शूटर मेराज खान और वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा सम्मानित किया गया।
शूटिंग रेंज पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ कार्यक्रम
नगर के धमेड़ा अड्डा स्थित जीरो कूल शूटिंग रेंज पर खेल दिवस पर एक दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कोच मनीष चौधरी ने बताया कि एकेडमी के शूटर द्वारा अपनी प्रतिभा का निशाना साधकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चौधरी मनवीर सिंह, चिन्तन चौधरी और प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी और द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कोच राहुल शर्मा ने बताया कि शूटिंग के आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इस दौरान फाउंडेशन के सचिव गौरव भारद्वाज और शिव चरण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा व प्रबंधक देवेंद्र सिंह तेवतिया द्वारा प्रदेश स्तर व नेशनल स्तर के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. अर्चना शर्मा, मीनू शर्मा व संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।