फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hoardings, banners were brought late night

देर रात तक उतारे गए होर्डिंग्स-बैनर

Thu, 05 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 05 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hoardings, banners were brought late night
अन्य - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने बुधवार की रात 11 बजे तक शहर में होर्डिग्स बैनर हटवाए। नगर पालिका इओ के मुताबिक अभियान में दो हजार से अधिक होर्डिग्स बैनर हटाए गए। आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर राजनीतिक पार्टियों की ओर से लगाए गए होर्डिंग्स बैनर को हटाया जाता है।

बृहस्पतिवार को दिनभर नगर पालिका प्रशासन ने होर्डिंग्स बैनर हटाए। डीएम रोड पर डीएम रोड कालोनी, आवास विकास कालोनी और मऊखेड़ा में प्रचार सामग्री को हटाया गया। काला आम चौराहा, काली नदी रोड, लल्ला बाबू रोड, सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा और रालोद कार्यालय पर होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए।
विज्ञापन


टीमों ने वॉल पेंटिंग पर पुताई कराई। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह आचार संहिता लागू होने के 24 घंटा बाद प्रचार करने पर प्रत्याशी और पार्टी के खाते में खर्च जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता की मजाक उड़ा रही वॉल पेटिंग
प्रशासन ने शहर में जगह जगह होर्डिंग बैनर तो हटवा दिए मगर वॉल पेंटिंग पर स्याही फेरना भूल गए। आचार संहिता लागू होने के 24 घंटा बाद भी नुमाइश में भाजपा नेताओं की वॉल पेंटिंग सजी हुई। डीएम रोड, आवास विकास कालोनी, शिकारपुर रोड, जहांगीराबाद रोड, दिल्ली रोड, एनएच-235 और एनएच-91 के किनारे दीवारों पर वॉल पेटिंग हटाई नहीं गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि धीरे धीरे सब वॉल पेंटिंग पर स्याही पोती जाएगी।

होर्डिग उतरवाने से बिजली कटौती से मिलेगी मुक्ति
 नगर क्षेत्र में दो दिन से दिन में मात्र एक घंटे विद्युत आपूर्ति होंने के कारण परेशान व्यापारियों को अब राहत मिलेगी। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन द्वारा नगर व क्षेत्र में विद्युत पोलों पर लगे होर्डिग उतरवाने का कार्य जोर शोर से चल रहा था। जिसके चलते प्रशासन द्वारा दिन में बिजली कटवाई जा रही थी।

पावर कारपोरेशन के जेई जयप्रकाश ने बताया होर्डिग आदि बिजली पोलों से उतराने के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इस उद्देश्य से दिन में बिजली आपूर्ति रोकी जा रही थी जो अब पूर्ववत होगी।

नगर पंचायत ने पुतवाई प्रचार लिखी दीवार

 आचार संहिता लगते ही पुलिस और नगर पंचायत ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। कस्बा क्षेत्र में लगे प्रचार के बैनर को पुलिस उतरवा रही है। वहीं कस्बे में प्रचार लिखी दीवारों को भी नगर पंचायत ने पुतवाना शुरू कर दिया है। चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को नष्ट किया जा रहा है।


 विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद दूसरे दिन एसडीएम सुभाष यादवने नगर और क्षेत्र के प्रिंटिंग प्रेस के मालिकाें के साथ बैठक कर चुनाव के नियमों और आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए  हिदायत दी कि औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर प्रिंटिंग प्रेस सील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed