फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hitech township

हाईटेक टाउनशिप: 300 एकड़ में ग्रीन कॉरिडोर, 600 एकड़ में बनेंगे घर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
hitech township
नीरज गुप्ता बीडीए एसई। - फोटो : BULANDSHAHR
हाईटेक टाउनशिप: 300 एकड़ में ग्रीन कॉरिडोर, 600 एकड़ में बनेंगे घर
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद-दादरी के बीच प्रस्तावित हाईटेक टाउनशिप में 300 एकड़ जमीन में ग्रीन बेल्ट होगी। करीब 660 एकड़ जमीन पर आवासीय प्लॉट और फ्लैट होंगे। बाकी जमीन सड़क, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेगी।
दादरी-सिकंदराबाद रेलवे लाइन के सहारे 1660 एकड़ में टाउनशिप के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। बीडीए अधिकारियों ने डीपीआर में आंशिक संशोधन के लिए कंसल्टेंट से कहा है।कंसल्टेंट अब डीपीआर में संशोधन कर दोबारा से बीडीए में जमा कराएंगे। इसके बाद 29 जुलाई को शासन द्वारा नामित आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव, नगर एवं ग्राम नियोजन संगठन भारत सरकार के मुख्य नियोजक, आईआईटी रुड़की के अर्बन प्लानिंग एंड ऑर्कीटेक्चर विभाग के अध्यक्ष, बीडीए के मुख्य अभियंता और वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

जल्द तैयार होगा ले आउट, स्कूल व अस्पताल भी बनेंगे
हाईटेक टाउनशिप में शासन के नियमानुसार कुल भूमि का 35-40 फीसदी आवासीय, 4-6 फीसदी कॉमर्शियल, 4-6 फीसदी इंडस्ट्रियल, 8-10 फीसदी पब्लिक व सेमी पब्लिक, 15-18 फीसदी ग्रीन बेल्ट, 18-20 फीसदी रोड निर्माण, 3-5 फीसदी रिक्रिएशन के लिए निर्धारित होगी। आवासीय में प्लॉट, फ्लैट, एलआईजी आवास, ईडब्ल्यूएस आवास होंगे तो वहीं कॉमर्शियल में दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जबकि पब्लिक और सेमी पब्लिक में आंगनबाड़ी, जूनियर हाईस्कूल, हेल्थ सेंटर की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहने को मिलेंगे अच्छे घर
हाईटेक टाउनशिप बनाने के बाद नोएडा और दिल्ली में रहने के बजाए जिले में ही लोगों के लिए अच्छी व्यवस्था होगी। - प्रशांत सिंह
बदलेगी जीवन शैली
जिले में अभी तक कोई भी टाउनशिप नहीं है। टाउनशिप में रहने वाले लोगों की जीवनशैली में भी बदलाव के साथ विकास तेज होग। - प्रभा सक्सेना
रोजगार भी मिलेगा
जिले में हाईटेक टाउनशिप बनाने से लोगों को अच्छा रहन-सहन के साथ ही रोजगार के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। - नरेश सैनी
और भी टाउनिशप बनें
उद्योगों के लिए अच्छी टाउनशिप की आवश्यकता है। इसके बाद जिले में और भी टाउनशिप बनाई जानी चाहिए। - लाज शर्मा
29 को कमेटी की अहम मीटिंग
डीपीआर में संशोधन के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया है। शासन द्वारा गठित टीम 29 जुलाई को बैठक करेगी। इसके बाद ही डीपीआर पर अंतिम फैसला होगा। - नीरज गुप्ता, प्रभारी सचिव, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed