{"_id":"60f70ea88ebc3e6d301fa8d7","slug":"hitech-township-bulandshahr-news-gbd2226245127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक टाउनशिप: सिकंदराबाद-दादरी के बीच 1566 एकड़ में बनेंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक टाउनशिप: सिकंदराबाद-दादरी के बीच 1566 एकड़ में बनेंगे घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक टाउनशिप: सिकंदराबाद-दादरी के बीच 1566 एकड़ में बनेंगे घर
बुलंदशहर। सिकंदराबाद और दादरी के बीच 1566 एकड़ में हाईटेक टाउनशिप बसाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। अब 22 तारीख को विकास प्राधिकरण में छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम डीपीआर पर विस्तृत मंथन करेगी। डीपीआर को मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
सिकंदराबाद और दादरी के बीच रेलवे लाइन के पास हाईटेक टाउनशिप की योजना वर्ष 2006 में बनी थी। तब से अब तक यह पूरी योजना ठंडे बस्ते में थी। पिछले दिनों शासन ने नोएडा की संस्था मैसर्स उत्तम स्टील लिमिटेड को 1566 एकड़ जमीन पर टाउनशिप के लिए डीपीआर तैयार करने का जिम्मा दिया था। बृहस्पतिवार को बीडीए सभागार में इस डीपीआर की समीक्षा होगी। समीक्षा टीम में प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव, नगर एवं ग्राम नियोजन संगठन भारत सरकार के मुख्य नियोजक, आईआईटी रुड़की के अर्बन प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर विभाग के हेड, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक उत्तर प्रदेश, बीडीए के मुख्य अभियंता, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य हैं।
घर का सपना होगा साकार, मिलेंगी सुविधाएं
हाईटेक टाउनशिप में आवासीय के साथ कॉमर्शियल स्पेस, स्कूल, अस्पताल, पार्क समेत अन्य जरूरी सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। जिससे टाउनशिप में रहने वाले लोगों को किसी भी कार्य के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे और गार्ड आदि की तैनाती होगी।
विज्ञापन
50 फीसदी होगा ओपन एरिया
आर्किटेक्ट यथार्थ अग्रवाल ने बताया कि किसी भी टाउनशिप के निर्माण में करीब 40 से 50 फीसदी क्षेत्र खुला रखना होता है। अन्य क्षेत्र में आवासीय, कॉमर्शियल स्पेस, स्कूल, अस्पताल आदि का निर्माण करना होता है।
तेज होगा विकास
जिले के ख्ुार्जा और सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के 53 गांवों को सरकार ने यीडा (यमुना एक्सप्रेस वे डेवलपमेंट अथॉरिटी) में शामिल किया है। इसके अलावा सिकंदराबाद क्षेत्र के 60 अन्य गांवों को नोएडा में शामिल किया जा चुका है। इससे जिले में बड़े पैमाने पर विकास की संभावनाएं मजबूत होंगी।
कल होगा मंथन
कार्यदायी संस्था द्वारा प्रस्तुत डीपीआर की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को बैठक की जाएगी। विशेषज्ञ डीपीआर पर अंतिम निर्णय लेंगे। - नीरज गुप्ता, प्रभारी सचिव, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण