फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   historysheeter will falicitate ajamkhan

आजम का ‘इस्तकबाल’ करेगा हिस्ट्रीशीटर

Sun, 17 Jan 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Sun, 17 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
historysheeter will falicitate ajamkhan
 नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो.आजम खां सोमवार को यहां एक निजी स्कूल के उद्घाटन के बाद जनसभा को सबोधित करेगें।
विज्ञापन


आजम खां के स्वागत में सपा नेताओ संग एक हिस्ट्रीशीटर के फोटो वाले होर्डिंग लगना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वह फिलहाल जमानत पर है।

गौरतलब है कि पूर्व में इस हिस्ट्रीशीटर का तंमचा लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो चुका है। यह मामला डीजीपी तक पहुंचा था। उस समय आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

खास बात है कि काबीना मंत्री के स्वागत में नगर के सपा नेताओं संग देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर हाजी आरिफ के भी फोटो होर्डिग्स में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


होर्डिंग में सपा नेतां के फोटो छोटे और और आरिफ ने आजम के बराबर अपना फोटो लगवाया है। यह मामला  पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा का कहना है कि आरिफ पर 40 से ज्यादा संगीन धाराओं में मुकदमें हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। सीओ आरएल निरंजन का कहना है कि आरिफ इस्लामाबाद गांव का प्रधान भी है। फिलहाल जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम के दौरे से पहले ही नगर में कई स्थानों पर साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, टाइल्स आदि बिछवाने का काम पूरा कर लिया गया।

कार्यक्रम आने के बाद से ही अधिकारी नगर को चाक चौबंद बनाने में जुट गए। आलम यह है कि कई स्थानों पर जहां सालों से सफाई नहीं हुई थी, वहां पर भी कूड़ा हटवाते हुए चूना डलवाया गया है।

इसके अलावा हाईवे पर कई गड्डो की मरम्मत करते हुए कई स्थानों पर रातों-रात टाइल्स बिछवा दी गई है। खासकर उन मार्गों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है जहां से मंत्री जी गुजरेंगे। मंत्री कब किस अधिकारी पर भड़क जाए, इसके चलते अधिकारी कोई कमी छोड़ना नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed