{"_id":"6296428b8b42aa1c2e615844","slug":"high-way-91-sikandrabad-news-gbd2393167122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-91 पर 2024 से फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-91 पर 2024 से फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-91 पर 2024 से फर्राटा भरेंगे वाहन
सिकंदराबाद। हाईवे-91 पर 2024 से वाहन फर्राटा भरेंगे। जल्द ही हाईवे-91 को सिक्स लेन करने का कार्य शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य के लिए मामन खुर्द में प्लांट लगा दिया गया है। अलीगढ़, दादारी क्षेत्र में भी निर्माण के लिए प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
हाईवे-91 (गाजियाबाद, अलीगढ़ एक्सप्रेस वे) पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही वाहनों की गति भी धीमी पड़ने लगी है। वहीं हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अकसर जाम में फंसने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक दो स्थानों पर डबल फ्लाईओवर नहीं होने के कारण भी वाहन चालकों को परेशानी होती हैं। हाईवे पर सुहाने सफर के लिए हाईवे-91 को सिक्स लेन करने के लिए एनएसएआई ने टेंडर किया था। रूट मैनेजर सीके सिंह ने बताया कि जल्द ही हाईवे को सिक्स लेन करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए मामन खुर्द में प्लांट लग चुका है। अलीगढ़ और दादरी क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। 2024 तक सिक्स लेन के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।