{"_id":"593ee23b1126f4c90b8b4e46","slug":"high-rated-drain-dm-summoned-technical-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचा बना दिया नाला, डीएम ने तलब की तकनीकी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचा बना दिया नाला, डीएम ने तलब की तकनीकी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pic
डीएवी तिराहे पर नवनिर्मित नाले की ऊंचाई अधिक होने पर डीएम ने प्राधिकरण के अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी है। डीएम नालों की साफ-सफाई का निरीक्षण कर रहीं थीं। डीएम ने कहा कि बरसात से पहले सभी नालों को साफ करवा लिया जाए, ताकि शहर में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन
डीएम ने आयकर कार्यालय से लल्ला बाबू चौराहा होते हुए ईदगाह पुलिया तक नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण किया और सड़क किनारे पड़ी सिल्ट को उठाने का निर्देश दिया। राधानगर और डीएवी तिराहे पर नवनिर्मित नाले का निरीक्षण करते हुए डीएम ने रिपोर्ट मांगी। दरअसल नाला सामान्य से अधिक ऊंचाई पर बनाया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने प्राधिकरण के अवर अभियंता से इस संबंध में तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने मोहनकुटी डंपिंग ग्राउंड, हकीम मुकुटलाल और अपरकोट के नालों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका से कहा कि हर हाल में बारिश से पहले शहर के समस्त नाले साफ हो जाने चाहिए।
विज्ञापन