फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hichkola will eat after 15th in district

जिले में 15 के बाद भी खाएंगे हिचकोले

Tue, 13 Jun 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 13 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hichkola will eat after 15th in district
बदहाल सड़क - फोटो : amar ujala

जनपद की सड़कें 15 जून तक गड्ढा मुक्त होने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में आपको अभी सड़कों पर हिचकोले खाने पड़ेंगे। दरअसल, गड्ढा मुक्त अभियान में फंड की कमी ब्रेकर बन गई है। सामान्य मरम्मत और विशेष निर्माण कार्य में पीडब्ल्यूडी को महज 20 फीसदी फंड मिला है। ऐसे में साफ है कि 15 जून तक सभी सड़कों का गड्ढा मुक्त होना मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सूबे में योगी सरकार का गठन होने के बाद प्रदेश की हर सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मंशा से अभियान शुरू किया गया। जिले में 15 जून तक 1182 किलो मीटर सड़क का पैच वर्क, सामान्य मरम्मत और विशेष निर्माण कार्य होना था।
विज्ञापन


एक्सईएन पीडब्ल्यूडी देवेश तिवारी ने बताया अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 74 फीसदी कार्य हो पाया है। 1182 किमी में से 875 किलो मीटर कार्य पूरा कर लिया गया है। पैचवर्क का लक्ष्य 697 किमी दिया गया था। इसमें से 650 किमी काम पूरा हो चुका है। सामान्य मरम्मत का लक्ष्य 150 किमी है। इसके सापेक्ष 118 किमी काम हुआ है। विशेष परिस्थिति निर्माण कार्य 79 फीसदी मुकम्मल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed