फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rain with strong storm, damage to wheat crop

Bulandshahar News: तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain with strong storm, damage to wheat crop
बुलंदशहर/ऊंचागांव। तेज आंधी के साथ मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। इससे गेहूं की खड़ी और कटी फसल भीग गई। वहीं ऊंचागांव और स्याना क्षेत्र में आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। आंधी से जगह-जगह पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मौसम विशेषज्ञ लगातार तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और घने बादल छा गए। इस बीच आंधी के साथ तेज गर्जना के बीच बारिश शुरू हो गई। किसान चंद्रवीर सिंह, कैलाश और प्रमोद का कहना है कि यदि अब और बारिश हाेती है तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा। बारिश के बाद अब फसल की कटाई और निकासी का काम भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 26 फीसदी और हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि अभी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचागांव में तार पर गिरा पेड़
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर से नगला मदारीपुर मार्ग पर बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed