{"_id":"a22efca94f2c5a747dbe5a7d46880870","slug":"heavy-cold-from-10-decmber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा छाया: 10 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा छाया: 10 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का असर सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कोहरा बहुत ज्यादा नहीं रहा, लेकिन दिनभर आसमान पर छाया रहा।
इससे सुबह सूरज देर से दिखा और शाम चार बजे से ही फिर शाम का अहसास होने लगा। धूप भी दिनभर कमजोर रही।
तापमान में गिरावट आने के बावजूद लोगों को सर्दी का अहसास नहीं हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार 10 दिसंबर से तेज सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान है।
नवंबर के अंतिम दिन मौसम का मिजाज सर्दियों का जैसा जरूर हुआ, लेकिन ज्यादा सर्दी का अहसास लोगों को नहीं हुआ।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह तापमान ऐसा ही रहेगा। हवाओं के चलने से सर्दी का अहसास हो सकता है।
सर्दी 10 दिसंबर से तेज हो जाएगी। तापमान आठ डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे आ जाएगा।