फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   he talks came a day after the procession

दिनभर वार्ता के बाद निकली शोभायात्रा

Thu, 25 Aug 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 25 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
he talks came a day after the procession
शोभायात्रा को लेकर आयोजको से बात करते पुलिस अधिकारी।  - फोटो : ब्यूरो

जन्माष्टमी पर बृहस्पतिवार देर शाम नगर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर पूरे दिन सस्पेंस की स्थिति बनी रही। पहले अनुमति देने के बाद एसडीएम ने नई परंपरा का हवाला देकर मंजूरी निरस्त कर दी। ऐसे में आयोजक मंजूरी के लिए  दिनभर डीएम और एसएसपी कार्यालय के  चक्कर लगाते रहे।

विज्ञापन


बाद में आयोजकों ने अनुमति मिलने का दावा किया और रात नौ बजे शोभायात्रा निकाली गई।  श्री बांके बिहारी सेवा मंडल की ओर से जन्माष्टमी पर्व पर बृहस्पतिवार को भव्य शोभा यात्रा निकालने की योजना तैयार की गई। इसके लिए आयोजक मंडल ने एसडीएम से अनुमति भी ले ली।
विज्ञापन


परंपरागत शोभायात्रा न होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एसडीएम ने बाद में अनुमति रद्द कर दी। बृहस्पतिवार को जब आयोजक मंडल तैयारियों में जुटा हुआ था उसी समय नगर कोतवाली पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए शोभायात्रा न निकालने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से आयोजक मंडल में खलबली मच गई। सेवा मंडल के पदाधिकारी अनुमति की मांग को लेकर बुलंदशहर डीएम से मिलने पहुंच गए। उन्होंने डीएम से यात्रा निकालने के लिए अनुमति मिलने का दावा किया। 


प्रधान भगवानदास सिंघल ने बताया कि शोभायात्रा के लिए उन्हें डीएम से अनुमति मिल गई है। इसके बाद रात नौ बजे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा के लिए उनकी तरफ से कोई अनुमति नहीं है। डीएम से मिली अनुमति के बारे में जानकारी नहीं है। - इंदुप्रकाश सिंह,एसडीएम

सेवा मंडल के लोगों ने उच्चाधिकारियों से बात कर अपनी रिस्क पर शोभा यात्रा निकालने की बात कही है। -धनंजय मिश्रा,कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed