फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hazi yunus case

पांच शूटर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
hazi yunus case
पांच शूटर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और रालोद नेता हाजी यूनुस पर हुए जानलेवा हमले के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जबकि, एक आरोपी की नामजदगी मामले में गलत पाई गई। मामले में एक शूटर व पांच नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पांच दिसंबर 2021 को कोतवाली देहात के गांव भाईपुरा से एक शादी समारोह से लौटने के दौरान रालोद नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस की गाडिय़ों के काफिले पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना में गोली लगने से गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यूनुस ने अपने बड़े भाई व पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के चार पुत्र समेत छह आरोपियों को नामजद और अन्य बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी अनस पहले से ही पिता की हत्या के मामले में जेल में बंद है। जबकि, उसके तीन भाईयों दानिश, जैद और असद, रिश्तेदार युवक हारिश और नावेद पर इनाम घोषित किया गया था। इनमें एक नामजद नावेद की नामजदगी जांच के दौरान गलत पाई गई है। हालांकि, पुलिस मामले में चार शूटरों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब मामले में आरोपी मौहम्मद खालिद निवासी मोहल्ला नरसलघाट थाना नगर कोतवाली, मोहम्मद बिलाल निवासी मोहल्ला कसाईबाड़ा थाना नगर कोतवाली के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। जबकि, आरोपी लखन निवासी गांव मलपुर थाना सिकंदराबाद, अंकित पोसवाल उर्फ अरविंद उर्फ जितेंद्र निवासी गांव माधवगढ़ थाना खानपुर, नितीश भाटी उर्फ धोनी निवासी गांव मलपुर थाना सिकंदराबाद, ,जीत सिंह उर्फ जीतू उर्फ जीतेंद्र निवासी गांव फतेहपुर थाना खुर्जा देहात, आसिफ उर्फ आशीष उर्फ बंसल निवासी गांव बावन थाना लोलार जिला हरदोई हाल निवासी चोटपुर कालोनी बहलोलपुर छजारसी थाना फेस 3 (गौतमबुद्धनगर) और दीपक नागर निवासी गांव कचैड़ा थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेता पर हमले के मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। एक आरोपी नावेद का नाम केस से निकाल दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed