फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Haryanvi singer Renuka Panwar Musical night

Bulandshahar News: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के गानों पर कल झूमेंगे बुलंदशहरवासी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi singer Renuka Panwar Musical night
बुलंदशहर। जिले के लोगों के लिए 13 सितंबर की रात बेहद खास होगी। यूट्यूब और संगीत की दुनिया में धूम मचाने वाले हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार म्यूजिकल नाइट में अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगी। मेरठ रोड स्थित शांतिद्वीप रिसोर्ट में 13 सितंबर को अमर उजाला, बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण व खालसा पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित शांतिद्वीप रिसोर्ट परिसर में 13 सितंबर की शाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिंगर रेणुका पंवार 52 गज का दामन, पैर मटक चलूंगी, डीजे पर नाचूंगी और हो गया बीपी हाई जैसे लोकप्रिय गानों पर प्रस्तुति देंगी। अब उनका नए गाने मैं सब छोड़कर आई भोला शंकर अपना बना लो जी...ने धूम मचा रखी है। इसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डाॅ. अंकुर लाठर ने कहा कि आज के तनावपूर्ण परिवेश को देखते हुए संगीत का जीवन में होना जरूरी है। म्यूजिकल लाइट का सभी आनंद लें। रेणुका पंवार यूट्यूब और संगीत की दुनिया में धूम मचा चुकी हैं। हरियाणवी गानों ने हर वर्ग के लोगों के बीच जगह बनाई है।
विज्ञापन

ये हैं सहयोगी
कार्यक्रम के पंजाबी छोका हींक के डायरेक्टर दीपू गर्ग, एसोसिएट स्पांसर अश्विनी बंसल प्रकाशमय सोलर, पावर्ड वाय ठाकुर सुनील सिंह चेयरमैन अन्नदाता किसान संघ व राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराणा प्रताप जनकल्याण समिति, राजीव चौधरी डायरेक्टर शांतिद्वीप रिसोर्ट, गगन शर्मा कृष्णा ऑटो, स्पांसर डाॅ. अनिल सिंघल आर्थोकेयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, डॉ. डीपी सिंह ओम ट्रॉमा सेंटर खुर्जा, फारचून हुंडई के मैनेजर धर्मेंद्र चौधरी, सिंह बजाज के डायरेक्टर सुशील कुमार सिंह रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed