फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   harsh murder case

पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत स्कूल प्रबंध समिति के लोगों को हिरासत में लिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
harsh murder case
पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत स्कूल प्रबंध समिति के लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

छतारी। गांव शेखुपुर निवासी छात्र के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। एसआर इंटरनेशनल स्कूल पंड्रावल के प्रधानाचार्य समेत प्रबंध समिति के अहम लोगों और एक अध्यापिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चा किस समय स्कूल से निकला, किसके साथ निकला इन सब सवालों का अभी तक पुलिस जवाब नहीं खोज पाई है।
सात वर्षीय छात्र हर्ष एसआर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता था। शनिवार को वह घर से बस से स्कूल गया था। वहां उसकी हाजिरी भी लगी है, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, पता नहीं चलने पर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने समय पर कोई कदम नहीं उठाया। रविवार दोपहर में अलीगढ़ में बच्चे का शव मिला था। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान जमकर बवाल हुआ था। पुलिस पर भी पथराव किया गया था।
विज्ञापन

अपहरण कर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस की आठ टीम आरोपियों की तलाश कर रही हैं। छतारी और बुलंदशहर स्वाट टीम खासतौर से घटना के खुलासे में जुटी हुई है। 24 घंटे से स्कूल की प्रबंध समिति के अहम सदस्यों, प्रधानाचार्य, शिक्षिका, बस चालक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहा स्कूल
पुलिस टीम स्कूल परिसर में जांच कर रही है, इसके चलते सोमवार को स्कूल बंद रखा गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा रही। कुछ छात्रों के परिजन भी स्कूल पहुंचे थे।
सहपाठियों के परिजनों से पूछताछ
हर्ष के साथ पढ़ने वाले बच्चों और उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इसमें बच्चे के साथ आने-जाने वाले और उनसे बात करने वाले लोगों पर भी शक जताया जा रहा है।
छतारी में चारों ओर तैनात रही पुलिस
अपहरण कर बच्चे की हत्या के बाद रविवार को हुए बवाल के चलते सोमवार को छतारी कस्बे में पुलिस बल तैनात रहा। हाईवे-93 के पंड्रावल तिराहा, छतारी रोड पर स्थित चौंढेरा मोड़ व गांव शेखूपुर में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने छतारी में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई। एसएसपी श्लोक कुमार ने भी मौके पर जाकर जांच की।

विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ लगातार जारी है। काफी अहम सुराग हमारे हाथ लगे हैं। जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही वारदात को राजफाश कर दिया जाएगा।
- श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed