{"_id":"587917074f1c1b7840ba99e4","slug":"half-an-hour-later-pulled-down-in-the-pit-of-tubewells-innocent-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल के गड्ढे में गिरी मासूम आधे घंटे बाद निकाला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल के गड्ढे में गिरी मासूम आधे घंटे बाद निकाला, गंभीर
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में गिरने से घायल बच्ची।
- फोटो : ब्यूरो
आजमपुर अजीमाबाद गांव स्थित ट्यूबवेल के 35 फुट गड्ढे में पांच वर्षीय बच्ची गिर गई। हालांकि ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बच्ची को आधे घंटे बाद सकुशल बाहर निकाल लिया। बच्ची के सिर पर चोट लगने से वह बदहवास है। चिकित्सक बच्ची का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
आजमपुर अजीमाबाद निवासी जितेंद्र कुमार की पांच वर्षीय बेटी इशिका बृहस्पतिवार शाम को अपने घेर के पास खेल रही थी। घेर के पास लगे ट्यूबवेल के नजदीक ही 35 फुट गहरा गड्ढा है। खेलते-खेलते बच्ची गड्ढे में गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों दौड़े। उधर, घटना से परिवार के लोगों में भी चीखपुकार मच गई। ग्
विज्ञापन
रामीणों ने रस्सी के जरिए नीचे जाकर किसी तरह बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गड्ढे में गिरने के करण बच्ची घायल हो गई। इससे वह काफी सदमे में है। बच्ची में सिर में चोट लगी है। परिजनों ने उसको नगर के एक निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन