{"_id":"ea756839e4bc84e4d24bb5ebc418e51e","slug":"haevy-rainfal-and-lightning-three-deid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरी, महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरी, महिला समेत तीन की मौत
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग झुलस गए।
झुलसने वालों में चार महिलाएं शामिल थीं। इसके अलावा दो मवेशी भी मर गए तथा घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए।
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में बारिश के बीच कड़कड़ाती बिजली ने खेत में मेढ़ बना रहे एक किसान को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर ही 55 वर्षीय किसान हसमुद्दीन पुत्र मजीद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में खेत पर पहुंच गए।
दूसरी ओर अगौता क्षेत्र के भड़ौली गांव में खेत में काम कर रहे लौट रहे 33 वर्षीय जीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह की बिजली गिरने से मौत हो गई।
उसके साथ आ रही उसकी 32 वर्षीय पत्नी सुनीता के अलावा 28 वर्षीय पिंकी पत्नी दिनेश, 36 वर्षीय सुमन पत्नी चरन सिंह, 40 वर्षीय चरन सिंह पुत्र नरायन सिंह तथा 22 वर्षीय प्रदीप पुत्र प्यारेलाल बुरी तरह झुलस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंचे तथा झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरी ओर खुर्जा के गांव किर्रा में बिजली गिरने से 35 वर्षीय महिला सुमित्रा पत्नी राधाचरन की मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली गिरने से ग्रामीण जय सिंह, बीरपाल, त्रिलोकी, मुकेश, कुशलपाल आदि के घरों में लगे उपकरण फुंक गए। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
खानपुर क्षेत्र के गांव नगला मायापुर में खेम चंद लोधी के घेर में आसमानी बिजली उसके भैंसे की मौत हो गई। शिकारपुर में बिजली के तारों में हाईकरंट आने से दर्जनों लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
बिजली पर आफत बनकर टूटी बारिश
बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली पर बारिश आफत बनकर टूटी।
विधायक सदर के मोहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर पर भी बिजली गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। इधर जिला अस्पताल के फीडर में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई।
मंगलवार को हुई तेज बारिश ने जिले के 200 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति गुल कर दी। औरंगाबाद, डिबाई, बुलंदशहर, ककोड़ आदि के करीब 60 बिजलीघरों पर बारिश के कारण ब्रेकडाउन कर दिया गया।
इसके अलावा सदर विधायक हाजी अलीम के मोहल्ले में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर गई। इसके अलावा जिला अस्पताल का फीडर में भी बारिश के कारण फॉल्ट हो गया।
बिजली कर्मियों ने देर शाम तक फॉल्ट को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन फॉल्ट नहीं मिलने से आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि बारिश के कारण ऐहतियात के तौर पर बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन किया गया है। देर शाम तक सभी बिजलीघरों से आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
औरंगाबाद में मंदिर क्षतिग्रस्त
क्षेत्र के गांव पाली बेगमपुर में मतदान केंद्र के पास स्थित नवीन शिव मंदिर में बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। जिस वक्त बिजली गिरी, उस समय मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ लगी थी और उनमें दहशत फैल गई।
इस दौरान भगदड़ भी मची लेकिन जब पता चला कि किसी के जान को कोई खतरा नहीं है तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वहीं शिकारपुर क्षेत्र में मुरली नगला स्थित शिव मंदिर के ऊपर बैठे कबूतर पर बिजली जा गिरी। सुभाष, धर्मपाल, सतवीर, रमेश आदि ग्रामीणों ने बताया बिजली इतनी तेज गिरी कि बिजली गिरने वाली जगह से कंकरीट के टुकड़े करीब 50 मीटर दूर तक बिखर गए।
बिजली गिरने से सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आग
मंगलवार शाम टावर पर बिजली गिरने से सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आग लग गई। जिससे कार्यालय में भारी नुकसान हो गया।
सब रजिस्ट्रार शांतिभूषण चौबे ने बताया कि मंगलवार शाम कार्यालय में लगे टॉवर पर आसमानी बिजली गिरने से कार्यालय में आग लग गई।
जिसमें सर्वर बुरी तरह जल गया और तीन सिस्टम भी फुंक गए। उन्होंने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में बाहर हैं। बुधवार को कार्यालय खुलने पर पता चलेगा कि इसके अलावा कार्यालय में और क्या नुकसान हुआ है।