फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Had to stand in line at the bank's mid-heart attack, death

बैंक की लाइन में खड़े अधेड़ को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

Wed, 14 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
अमर उजाला /बुलंदशहर Updated Wed, 14 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Had to stand in line at the bank's mid-heart attack, death
सिकंदराबाद में पीएनबी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार। - फोटो : ब्यूरो

कैश निकालने के लिए सुबह से पीएनबी पर लाइन में खड़े व्यक्ति के सीने में दर्द शुरू हो गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पीएनबी पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।  

विज्ञापन


  क्षेत्र के गांव अगौरा निवासी ओमप्रकाश (45) पुत्र सावरिया पहासू के पल्लाझाल स्थित पीएनबी की शाखा पर कैश निकालने के लिए सुबह आठ बजे से लाइन में खड़ा था। दस बजे बैंक खुलने पर कैश वितरण शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे कैश निकालने के लिए उसका नंबर आने वाला था।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द शुरू हो गया और बेहोशी होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे लाइन में खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसको लेकर अलीगढ़ मेडिकल जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बैंक पर हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश पिछले कई दिनों से कैश निकालने आ रहा था, लेकिन उसे कैश नहीं मिला। बुधवार को फिर वह कैश निकालने के लिए सुबह से लाइन में खड़ा हुआ था।

बैंक खुलते ही बिगड़े हालात, किशोरी हुई बेहोश
पीएनबी की ऊचांगांव शाखा में रुपये निकालने के लिए जुटी भीड़ गेट खुलते ही बेकाबू होने लगी। इस पर वहां तैनात पुलिकर्मियों ने लाठियां फटकारी तो अफरातफरी मच गई। इस दौरान लाइन में खड़ी एक किशोरी अचानक बेहोश हो गई।

हालांकि पुलिसकर्मी ही पानी के छींटे डालकर उसे होश में लाए लेकिन उस दौरान भीड़ ने जोरदार नारेबाजी कर बैंक में हगंामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि बैंक स्टाफ साठगांठ में लगा हुआ है, इसलिए दिक्कत हो रही है।

बाद में पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। लाने का प्रयास किया। शाखा प्रबंधक संदीप शाही ने बताया कि बैंक में कोई साठगांठ नहीं चल रही है। जितना कैश आ रहा है, उस का भुगतान किया जा रहा है। बुधवार को बैंक ने लगभग 20 लाख रुपये का भुगतान किया है।

भड़कीं महिलाएं  लगाया जाम
बैंक में लाइन लगने के बाद कैश खत्म होने पर बुधवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने बैंक के सामने रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो पाया। 

बुधवार को सुबह से ही कैश निकालने के लिए लाइन में महिलाएं भी पीएनबी बैंक के बाहर खड़ी थीं। सुबह दस बजे बैंक खुलने के बाद लोगों को कैश देने का काम शुरू हुआ। दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों ने बताया कि कैश खत्म हो गया।

इससे गुस्साई महिलाओं ने बैंक के सामने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझा कर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया।

मिलों ने चुकाया गन्ना पेमेंट, बैंकों में फंसा
जिले की तीनों शुगर मिलों ने अब तक किसानों को 47 करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान कर दिया है, लेकिन पैसा नहीं होने के कारण बैंकों से किसानों का रुपया निकालना मुश्किल हो रहा है। जिले में तीनों शुगर मिलों की ओर जारी पेमेंट नोटबंदी की भेंट चढ़ गया है। किसानों को गन्ना पेमेंट की रकम से उधारी लिए गए खाद और बीज का हिसाब करना था।


स्कूल कालेजों में बेटा, बेटी की फीस जमा करनी थी। लेकिन गन्ना पेमेंट बैंकों में अटकने से किसानों की आस पूरी तरह टूट गई है। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि मिलों ने प्रथम 15 दिन का 47 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया है। पेमेंट बैंकों में अटका हुआ है। इस संबंध में आला अफसरों को अवगत करा दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed