फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teachers day 2017 in india: guruji unaware of teachers day what will give knowledge

Teacher's Day 2017: गुरुजी शिक्षक दिवस से अनजान, क्या देंगे ज्ञान

Sun, 03 Sep 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sun, 03 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
teachers day 2017 in india: guruji unaware of teachers day what will give knowledge
शिक्षक दिवस - फोटो : टीम ‌डिजिटल
शिक्षक दिवस को लेकर हर प्राथमिक विद्यालय में तैयारियां जोरों पर है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भी विद्यालयों में रेडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है जिससे बच्चे शिक्षक दिवस की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके, लेकिन बुलंदशहर के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ही शिक्षक दिवस से अनजान है।
विज्ञापन


शिक्षकों के अनुसार शिक्षक दिवस हर वर्ष मनाया जाता है और इस दिन अच्छे शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।शिक्षक दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात बच्चों से करते है। हर प्राथमिक विद्यालय में रेडियो के माध्यम से बच्चों को मन की बात और शिक्षक दिवस की भी संपूर्ण जानकारी दी जाती है। बीएसए ने भी सभी प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में रेडियो उपलब्ध कराने के निर्देा भी दिए है।
विज्ञापन



रविवार को शिक्षक दिवस पर अमर उजाला टीम ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों से बातचीत की। अध्यापकों ने अपने अलग-अलग तर्क दिए लेकिन शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है शिक्षक नहीं बता पाए। बुलंदशहर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार बताते है इस दिन अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब उनसे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में पूछा गया तो इनके विषय में वह कुछ नहीं बता पाए। माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक अरविंद कुमार भी शिक्षक दिवस के बारे  में ज्यादा नहीं बता पाए। उनका कहना था कि शिक्षक दिवस हर वर्ष मनाया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed