{"_id":"6579ee35d0356abe5c09a8e6","slug":"gun-fired-at-guard-for-refusing-to-make-video-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-8545-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वीडियो बनाने से मना करने पर गार्ड पर ताना तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वीडियो बनाने से मना करने पर गार्ड पर ताना तमंचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शिकारपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर की इमरजेंसी में खांसी की दवा लेने आए युवक ने खाना खा रहे चिकित्सक की वीडियो बनाने से मना करने पर गार्ड की पीठ पर तमंचा तान दिया और ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि उस समय तमंचे में कोई कारतूस नहीं था। वरना हादसा बड़ा हो जाता। मौका लगते ही अस्पताल के स्टाफ ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में अस्पताल की चिकित्सक की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सा के डॉक्टर योगेश आर्य ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे जब वह खाना खा रहे थे। उसी दौरान एक युवक अपने दो बच्चों को साथ लेकर आया और खांसी की दवा मांगने लगा। उन्होंने खाना खाने के बाद दवा देने की बात कही। इस पर वह हमारी वीडियो बनाने लगा। तभी वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे वीडियो बनाने से मना किया तो आरोपी ने गार्ड की पीठ पर तमंचा तान दिया और ट्रिगर दबा दिया। चिकित्सक ने बताया कि आरोपी युवक नशे में था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुशील निवासी सूजापुर पूठा खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने तथा आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।