फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gulavathi devotee dies during Shrikhand Mahadev Yatra

Bulandshahar News: श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान गुलावठी के श्रद्धालु की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Gulavathi devotee dies during Shrikhand Mahadev Yatra
विनय वर्मा का फाइल फोटो।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी। हिमाचल में कुल्लु जिला के निरमंड उपमंडल में श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से 250 मीटर खाई में गिरकर गुलावठी के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु विनय वर्मा (50) नगर के मोहल्ला गांधीनगर के निवासी हैं। श्रद्धालु की मौत से नगर में शोक की लहर है। शनिवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गुलावठी के मोहल्ला गांधीनगर निवासी विनय वर्मा की सैदपुर रोड पर सराफ की दुकान है। वह अपने साथियों के साथ हिमाचल में श्रीखंड महादेव की यात्रा करने के लिए गए थे। यात्रा में उनके भाई संदीप वर्मा भी साथ थे। गुलावठी से चार श्रद्धालु श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए गए थे। दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, गुलावठी व मेरठ समेत करीब 35 लोगों का जत्था गत 15 जून को यात्रा के लिए निकला था। बताया गया कि विनय वर्मा श्रीखंड महादेव के दर्शन कर लौट रहे थे। वह करीब एक किलोमीटर ही उतरे थे, रास्ते में विनय वर्मा का ग्लेशियर से पैर फिसल गया और वह 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। रेस्क्यू टीम की मदद से 12 घंटे बाद उनके शव को खाई से निकाला गया। विनय वर्मा की मौत की सूचना जैसे ही गुलावठी में लगी तो नगर में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीखंड महादेव की यात्रा उत्तर भारत की सबसे कठिन यात्रा है। अत्यधिक बर्फ के कारण विनय वर्मा का पांव फिसला और वह नीचे खाई में जा गिरे। वहीं, शनिवार को उनका शव गुलावठी पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में लोग उनके घर के बाहर एकत्र हो गए। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान भूमि पर किया गया। बताया गया कि विनय वर्मा पहली बार श्रीखंड महादेव की यात्रा के लिए गए थे, जबकि उनके भाई संदीप वर्मा चौथी बार यात्रा के लिए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed