फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Green tree cutting

बाग मालिक और वन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Green tree cutting
बाग मालिक और वन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर में वन माफिया द्वारा काटे गए सौ से ज्यादा आम के हरे पेड़ों के मामले का प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है। डीएफओ के निर्देश पर आननफानन में बाग मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही नगर में कार्यरत वन विभाग की टीम के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शनिवार देर रात नगर की नई अनाज मंडी के सामने एक बाग में खड़े सौ से ज्यादा हरे आम के पेड़ों को वन माफिया द्वारा काट दिया गया। मामला मीडिया में आने पर सोमवार को जनपद स्तरीय वन विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान ले लिया। डीएफओ ने तहसील की वन विभाग की टीम के खिलाफ भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वन रक्षक दीपक सिंह ने स्थानीय पुलिस तहरीर देकर बाग़ मालिक व उम्मेद पुत्र मुन्ने खान निवासी खानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, मौके पर मौजूद दो ठेकेदारों में से केवल एक ही ठेकेदार को नामजद किया गया है। जबकि अपना नाम मुमत्याज बताकर हाथ में कागज लहरा रहे व्यक्ति को वन रक्षक द्वारा अभयदान देकर मुकदमे से दूर रखा गया है।
विज्ञापन

वन रक्षक की तहरीर पर बाग मालिक हरिश्चंद व वन माफिया उम्मेद के खिलाफ उप्र वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहसील अनूपशहर में तैनात वन विभाग की टीम को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed