फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gram Sabha 'Sir' will discuss government plans

ग्राम सभा में ‘साहब’ करेंगे सरकारी योजनाओं पर चर्चा

Fri, 09 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 09 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabha 'Sir' will discuss government plans
ग्रामसभा - फोटो : अमर उजाला

जिले के अफसर अब ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन पर चर्चा करेंगे। ग्राम सभा का आयोजन सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान के तहत होगा। प्रत्येक बृहस्पतिवार को पांच ग्राम सभाओं में अफसर भागीदारी करेंगे। अफसरों को ग्राम सभा के आयोजन की वीडियो/रिपोर्ट पंचायती राज निदेशालय को भेजनी होगी।

विज्ञापन


पंचायती राज उप्र के निदेशक अनिल कुमार दमेले ने समस्त मंडलायुक्त और डीएम को पत्र जारी किया है कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान के तहत ग्राम सभाएं होंगी। ग्राम सभा की बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए ग्राम पंचायत विकास योजना के मास्टर ट्रेनर की भी मदद ली जाएगी। प्रत्येक बृहस्पतिवार को ग्राम सभा की बैठक कम से कम पांच गांवों में होनी जरूरी होगी। अभियान को बेहतर बनाने के लिए डीएम अभियान के नियोजन निदेशक, अनुश्रवण और मूल्यांकन करेंगे। सीडीओ क्रियान्वयन एवं समस्त विभागों और संस्थाओं में समन्वयन रखेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी जनपद स्तर पर अभियान संबंधी दस्तावेज का संकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान को क्रियान्वयन करने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर ग्राम सभाओं की बैठकों का आयोजन शुरू करने के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। - जसजीत कौर, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed