फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gram pradhan commited for development

बदलेंगे गांव की तस्वीर, समस्याओं से दिलाएंगे निजात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan commited for development
बदलेंगे गांव की तस्वीर, समस्याओं से दिलाएंगे निजात
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के निर्वाचित प्रधानों में गांव के विकास और समस्याओं को दूर करवाने के लिए उत्साह है। उनका दावा है कि गांव की सभी समस्याआें को दूर करवाया जाएगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण गंदे पानी की निकासी और जलभराव से निजात दिलाना है। नालियों, खड़ंजे बनवाए जाएंगे। मार्गों को इंटरलॉकिंग करवाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया जाएगा।
बोले प्रधान
केस-1
लड़कियों के लिए बनवाऊंगा स्कूल
- ग्राम पंचायत : दौलतपुर खुर्द/आबादी : 6000
- प्रधान : वीरम कुमार मीणा
- उम्र- 27 साल
- शिक्षा: हाईस्कूल पास
- कार्य: समाजसेवी
पृष्ठभूमि: परिवार मध्यम वर्ग से संबंधित है। राजनीति से कोई सरोकार नहीं रहा। पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
मेरा संकल्प
- छात्राओं के लिए स्कूल का निर्माण करवाना।
- पानी की टंकी और सड़कों का निर्माण करवाना।
- गांव को साफ-सुथरा रखना रहेगी पहली प्राथमिकता।
समस्याएं
गांव में छात्राओं के लिए स्कूल नहीं है। पानी की टंकी नहीं होने से स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता है। कई जगह जलभराव की समस्या रहती है। पूर्व में बनी गली और नालियां जगह-जगह टूट गई हैं।
विज्ञापन

केस-2
अस्पताल बनवाने का होगा प्रयास
- ग्राम पंचायत: चहला/आबादी: 5000
- प्रधान: रऊफ खां
- उम्र: 42 साल
- शिक्षा: आठवीं पास
- कार्य: किसान
- पृष्ठभूमि: परिवार का राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। किसान परिवार से संबंध रखते हैं और पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
मेरा संकल्प
- गांव में अस्पताल बनवाने का रहेगा प्रयास
- गांव में जूनियर हाईस्कूल बनवाने की भी होगी मांग
- युवाओं के लिए खेलने को स्टेडियम बनाने की भी होगी पहल
समस्याएं
गांव में अस्पताल नहीं होने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जूनियर हाईस्कूल नहीं होने से सबसे अधिक छात्राओं को परेशानी होती है। युवाओं के खेलने के लिए कोई जगह नहीं है। गलियां, नाली और खड़ंजे कई जगह टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
पंचायत घर का कराऊंगा निर्माण
- ग्राम पंचायत: जगदीशपुर/आबादी : 5600
- प्रधान: जयराज सिंह
- उम्र: 46 साल
- शिक्षा: 12वीं पास
- कार्य: किसान
- पृष्ठभूमि: जयराज सिंह किसान परिवार से हैं। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पूर्व परिवार के सदस्य प्रधान रह चुके हैं।
मेरा संकल्प
- पंचायत घर का निर्माण करवाना पहली प्राथमिकता रहेगी
- जर्जर और टूट चुकी गलियों व सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा
- गांव को स्वच्छ रखने और कोरोना से मुक्ति दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।
समस्याएं
गांव में काफी विकास कार्य हो चुके हैं, लेकिन अब भी कई ऐसे विकास कार्य हैं, जिनका होना जरूरी है। गांव में अभी पंचायत भवन नहीं है। कुछ जगह गलियां और सड़कों के साथ नालियां टूट गई हैं। कुछ जगह जलभराव की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed