{"_id":"6106e2408ebc3e845861dd0f","slug":"gram-pradhan-and-bdc-members-honored-bulandshahr-news-gbd2233597114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य व प्रधान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य व प्रधान सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य व प्रधान सम्मानित
जहांगीराबाद। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जनता द्वारा चुने गए जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान व विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डॉ. भोला सिंह और विधायक संजय शर्मा मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख संगीता सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के साथ मिलकर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व प्रधानों को सम्मानित किया।
शनिवार को एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संगीता सिंह को पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, सांसद भोला सिंह व विधायक संजय शर्मा ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने सामूहिक रूप से पंडित दीनदयाल व डॉॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
विधायक संजय शर्मा ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब गांव के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस कार्य को करने के लिए ही जनता ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को चुनती है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबके विकास में ही विश्वास रखती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने कहा कि जनसंघ के समय से ही भाजपा की नीति राष्ट्रहित में रही है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत वार्ष्णेय, मनोज शास्त्री, विकास चौहान, गिरीश गर्ग, नन्हे सिंह लोधी, कुंवरपाल सिंह, रामपाल लोधी, रोहित पहाड़ी, केपी सैनी, टीटू प्रधान, पवन प्रधान, उमेश, मूलचंद बंसल आदि मौजूद रहे।