{"_id":"1c65db6171963a9e3ed32ba799cd33b2","slug":"governtment-thinking-seriously-on-farmar-s-isses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों के दर्द पर विचार कर रही है सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों के दर्द पर विचार कर रही है सरकार’
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सरकार किसानों के दर्द पर विचार कर रही है। गन्ने के समर्थन मूल्य को लेकर कई बार सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्रियों की बैठक हो चुकी हैं।
जल्द ही सरकार इस पर निर्णय लेगी।’ यह बात मोदी के निर्देश पर गांवों में रात बिताने पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेद्र सिंह ने कही।
भूड़ रोड स्थित विराट फार्म हाउस पर प्रेस वार्ता में चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य पर जल्द ही फैसला होगा। उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर बोल रहे भाजपा नेताओं के बयानों को उनकी निजी राय कहकर पल्ला झाड़ लिया।
इसके अलावा हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र द्वारा खुदकुशी के मामले में फंसे मंत्री का भी वह बचाव करते नजर आए। उन्होंने पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण में मंत्री का कोई दोष नहीं है।
इसके अलावा उन्होंने मनरेगा को लेकर कहा कि सरकार बजट न होने का भ्रम फैला रही हैं। मनरेगा का 93 फीसदी बजट जारी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही महेंद्र देव कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। इसके तहत राज्यों की एग्रीकल्चर इंडेक्स के हिसाब से मनरेगा मजदूरी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव के लिए लग रही चौपाल
प्रेसवार्ता के शुरूआत में चौपाल का मकसद कार्यकर्ताओं से मिलने और ग्रामीणों की समस्या जानने का बताने वाले केंद्रीय मंत्री ने बाद में कहा कि चौपालें चुनाव के लिए लग रही हैं।
चौपालों का मकसद पूछने पर उन्होंने कहा कि हम क्या बिजनेस करने आए हैं। चुनाव नजदीक है, इसलिए हम चौपाल लगाने आए हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए चौपालों को लगाया जा रहा है। लोगों का दर्द पता किया जाएगा। बजट कैसा हो इसके बारे में राय जानी जाएगी।
पार्टी तय करेगी नेता को
यूपी चुनाव में पार्टी के नेता का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी तय करेगी कि यूपी में पार्टी का नेता कौन होगा। राजस्थान के राज्यपाल को यूपी का नेता बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह पार्टी के बड़े नेता हैं।
उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए तो बेहतर होगा। हालांकि बाबूजी की बढ़ती उम्र पर यह सवाल पूछने पर कि पार्टी 70 वर्ष के बाद राजनीति से रिटायरमेंट की पैरवी करती है तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
भ्रूड़ चौराहे पर किया गया स्वागत
केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह का भूड़ चौराहे पर पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। भूड़ चौराहे पर सांसद डॉ. भोला सिंह और जिलाध्यक्ष डीके शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, पार्टी महासचिव गिरीराज सिंह, भाजपा नेता हितेश गर्ग, अजय त्यागी, पंडित रामअवतार शर्मा, देवेंद्र प्रमुख, दिनेश धन्नू, लक्ष्मीराज सिंह आदि रहे।
रतनपुर में मंत्री करेंगे रात्रि विश्राम
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र के गांव रतनपुर में रात्रि चौपाल लगाएंगे। ग्रामीणों की समस्या जानेंगे। केंद्रीय मंत्री गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे रतनपुर से प्रस्थान कर सैदपुर, लखावटी, औरंगाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।